महंत पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे:प्रयागराज में घर के बाहर तमंचे से फायरिंग, मौके पर कारतूस मिला


प्रयागराज में रविवार की रात प्रसिद्ध पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला शिव मंदिर के महंत अखिलेश गिरी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। महंत का आरोप है कि कुछ अज्ञात बदमाश उनके घर के बाहर पहुंचे और तमंचे से फायर कर दिया। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। घर के बाहर एक खोखा पड़ा मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर थरवई पंकज सिंह ने बताया कि- मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जांच में सत्यता के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। बदमाश घर पहुंचे और फायर कर दिया महंत अखिलेश गिरी के मुताबिक घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। उस समय वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग घर के बाहर पहुंचे। तमंचे से उनकी ओर फायर कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। महंत ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही थरवई पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महंत के घर के बाहर एक कारतूस मिलने की बात भी सामने आई है। महंत थाना पहुंचे, कार्रवाई की मांग घटना के बाद अखिलेश गिरी, मंदिर के पुजारी समेत अन्य लोग थाने पर मौजूद रहे। सभी ने मामले में कार्रवाई की मांग की। महंत की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है। फायरिंग किसने और किस वजह से की, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *