अखिलेश यादव ने पोस्ट किया प्रयागराज का वीडियो:लिखा- इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी, जनाक्रोश कल का इतिहास रचेगा


प्रयागराज में शनिवार को हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन में उमड़ी छात्रों की भीड़ पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी रही। सोशल मीडिया पर हर तरफ इस प्रदर्शन का जिक्र रहा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी छात्रों के इस शक्ति प्रदर्शन की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। यही वजह रही कि उन्होंने प्रयागराज में हुए छात्रों के प्रदर्शन का वीडियो तो पोस्ट किया ही, साथ ही यह भी लिखा कि यहां के प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ वह पूरी तरह से कंधा से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं। अखिलेश यादव ने दोपहर 1.09 मिनट पर अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर यह पोस्ट डाला। इसमें एक वीडियो पोस्ट किया जो प्रयागराज में चल रहे छात्रों के आंदोलन का था। 26 सेकेंड का यह वीडियो प्रयागराज के धरना स्थल का था। यह उस समय का वीडियो है जब धरना स्थल पर 15 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं जुट चुके थे। इसमें छात्र धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो और इंकलाब जिंदाबाद जैसे नारे लगाते नजर आए। इस वीडियो के साथ अखिलेश ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी है। वहां भी जिस तरह से भाजपा के खिलाफ जनाक्रोश उभरा है, वो कल का इतिहास रचेगा। है इलाहाबाद के छात्रों के साथ, हमारी भी पुरजोर आवाज।’ शाम तक इस वीडियो को 2.87 लाख लोग देख चुके थे। करीब 4.5 हजार लोगों ने इसे शेयर जबकि लगभग 20 हजार लोगों ने लाइक किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *