![]()
संसद के मानसून सत्र में आज यानी बुधवार को भी हंगामे के आसार हैं। सपा-कांग्रेस राम मंदिर चढ़ावा चोरी और जंतर-मंतर पर युवाओं पर लाठीचार्ज को लेकर सदन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जवाब पर अड़े हैं। सपा सांसद अखिलेश यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में कहा- सरकार क्या कर रही है। नए-नए एयरपोर्ट में पानी भर रहा है। एक्सप्रेस-वे पर गड्ढे हो रहे हैं। ये कैसे काम किया जा रहा है। रही बात FCRA बिल की तो केवल अल्पसंख्यकों को दबाने के लिए बिल लाया जा रहा है। सरकार केवल अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए बिल लाना चाहती है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- गृह मंत्री सदन में आएं, ये उनका संवैधानिक दायित्व है। वो आएं और बताएं कि छात्रों पर जो अत्याचार हुए हैं, उस पर जवाब दें। चढ़ावा चोरी पर जवाब दें। FCRA बिल पर SP सांसद राम गोपाल यादव ने कहा- FCRA बिल को तो लाना ही नहीं चाहिए था। झारखंड, गुजरात और जितने आदिवासी इलाके हैं, उनमें मिशनरी के जरिए और NGO के जरिए जितने काम हुए हैं, उतने हिंदुस्तान की सरकारों ने आज तक नहीं किए। उसको रोकने का मतलब है- तमाम गरीब, करोड़ों लोगों के बच्चों के पढ़ने-लिखने और तमाम जो सुविधा हैं, वो बंद हो जाएंगे। राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर उन्होंने कहा- ये मुद्दा हट नहीं सकता है। संसद के यूपी के सांसदों की पल-पल की एक्टिविटी जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
Source link
अखिलेश बोले- एक्सप्रेस-वे पर गड्ढे, एयरपोर्ट में पानी भर रहा:सरकार क्या कर रही; अल्पसंख्यकों को दबाने के लिए FCRA बिल ला रही