अंबेडकरनगर में पुलिस भर्ती परीक्षा:10 केंद्रों पर 26,208 अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम, कड़े सुरक्षा इंतजाम


अंबेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गई। यह परीक्षा जिले के 10 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। यह परीक्षा तीन दिनों तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। कुल 26,208 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें से प्रत्येक पाली में 4,368 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश से डेढ़ घंटे पहले बुलाया गया। प्रवेश से पहले उनकी रेटिना की जांच और फिंगरप्रिंट स्कैन किए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों की जांच त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के तहत की जा रही है। केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड की गहनता से जांच की जा रही है। इसके बाद उन्हें मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा। परीक्षा के सफल संचालन के लिए लगभग 845 शिक्षकों और 380 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक केंद्र पर 10 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *