अंतिम संस्कार में पिकअप ने 6 लोगों को टक्कर मारी:कासगंज के सहावर के बढ़ारी कला में हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती


कासगंज जनपद के सहावर थाना क्षेत्र के बढ़ारी कला गांव में मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें छह से अधिक लोग घायल हो गए। ये लोग एक युवक के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। बढ़ारी कला निवासी अमन रविवार को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। मंगलवार दोपहर परिजन अमन के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। अंतिम यात्रा में शामिल लोग गांव के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज गति से आई एक अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में कप्तान सिंह (पुत्र दाताराम, निवासी मिल कलई, थाना सहावर), राजू (पुत्र सोरन सिंह, निवासी रमनपुर, जनपद हाथरस), गिर्राज किशोर (पुत्र बाबूलाल, निवासी रमनपुर, हाथरस), प्रेम कुमार (पुत्र चंद्रपाल सिंह, निवासी चगेली, जनपद अलीगढ़) और 7 वर्षीय गैलेस (पुत्र दिनेश, निवासी सुजानपुर, थाना सहावर) सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *