world update| trump, america, russia, putin, israel, iran, war, updates, world news| Virginia Ex-Governor Kills Wife, Then Self

  • Hindi News
  • International
  • World Update| Trump, America, Russia, Putin, Israel, Iran, War, Updates, World News| Virginia Ex Governor Kills Wife, Then Self | Fairfax Tragedy

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडोनेशिया के कालीमंतन प्रांत में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

यह हेलीकॉप्टर गुरुवार सुबह एक प्लांटेशन इलाके से उड़ान भरने के सिर्फ 5 मिनट बाद ही संपर्क से बाहर हो गया।

राहत एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद स्याफी ने बताया कि जहां हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा, वह इलाका घने जंगल और पहाड़ियों से भरा हुआ है, जिससे बचाव कार्य में काफी दिक्कत आ रही है।

रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर के मलबे का एक हिस्सा, जो पूंछ बताया जा रहा है, उस जगह से करीब 3 किलोमीटर पश्चिम में मिला है जहां आखिरी बार संपर्क हुआ था।

हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। हेलीकॉप्टर में 6 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे और सभी की इस हादसे में मौत हो गई।

शुक्रवार को सेना और पुलिस की मदद से बचाव दल जमीन के रास्ते घटनास्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। यह हेलिकॉप्टर एक पाम ऑयल कंपनी के प्लांटेशन इलाके से उड़ा था और एक निजी एविएशन कंपनी का था।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

चीन का शेनझोउ-21 मिशन बढ़ा, 3 अंतरिक्ष यात्री एक महीना और स्पेस में रहेंगे

चीन ने अपने शेनझोउ-21 मिशन के तहत अंतरिक्ष में मौजूद तीनों अंतरिक्ष यात्रियों का मिशन अवधि करीब एक महीने बढ़ा दी है। यह फैसला लंबी अवधि के स्पेस मिशन से जुड़ी तकनीकों के परीक्षण के लिए लिया गया है।

शेनझोउ-21 मिशन को 31 अक्टूबर को जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्ग मार्च-2F रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया था। आमतौर पर ऐसे मिशन में अंतरिक्ष यात्री करीब 6 महीने तक स्पेस स्टेशन में रहते हैं।

इस मिशन में झांग होंगझांग, वू फेई और कमांडर झांग लू शामिल हैं। तीनों पिछले 5 महीने से ज्यादा समय से कक्षा (ऑर्बिट) में हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

पहले उनकी वापसी अप्रैल के आसपास तय थी, लेकिन अब मिशन को बढ़ा दिया गया है। नई वापसी तारीख का अभी ऐलान नहीं किया गया है।

चीन के अंतरिक्ष अधिकारियों के मुताबिक, इस विस्तार का मकसद लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने से जुड़ी तकनीकों का परीक्षण करना है। इस दौरान अंतरिक्ष यात्री अपने वैज्ञानिक और तकनीकी प्रयोग जारी रखेंगे।

अमेरिका में पूर्व गवर्नर ने तलाक विवाद में पत्नी की हत्या की, खुद को भी गोली मारी

अमेरिका के वर्जीनिया में पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। यह घटना गुरुवार रात एनानडेल स्थित उनके घर में हुई।

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय दंपती के दोनों बेटे घर में मौजूद थे, जिन्होंने कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जस्टिन फेयरफैक्स (47) और उनकी पत्नी सेरीना को मृत पाया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस घर में लगे कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

घटना को लेकर पुलिस प्रमुख ने कहा कि यह बेहद दुखद है, खासकर इसलिए क्योंकि बच्चे उसी समय घर में मौजूद थे। फिलहाल बच्चों को परिजनों की देखरेख में रखा गया है और उन्हें काउंसलिंग दी जा रही है।

इससे पहले जनवरी में फेयरफैक्स ने पत्नी पर हमले का आरोप लगाया था, लेकिन जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.