West Bengal Election 2026 LIVE Updates; BJP TMC Congress

  • Hindi News
  • National
  • West Bengal Election 2026 LIVE Updates; BJP TMC Congress | Kerala Assam Tamil Nadu Puducherry Chunav

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर अग्नी न्यूज सर्विस (ANS) ने सोमवार को प्री-पोल सर्वे जारी किया। इसमें फिर से DMK सरकार बनने का दावा किया गया है। सर्वे के अनुसार, DMK गठबंधन 44.9% वोट शेयर के साथ 234 में से 180 सीटें जीत सकता है।

विपक्षी AIADMK गठबंधन को 54 सीटें मिलने का अनुमान है। इसका वोट शेयर करीब 38.5% बताया गया है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को 9.7% वोट शेयर मिल सकता है। सर्वे में कहा गया है कि TVK चीफ पेरम्बूर सीट से चुनाव हार सकते हैं।

मौजूदा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे ज्यादा प्रभाव है। सर्वे में शामिल 60% से ज्यादा महिलाएं ₹5000 सहायता योजना के कारण DMK को समर्थन दे सकती हैं। ANS का यह सर्वे 7 फरवरी से 12 मार्च के बीच किया गया। इसमें कुल 1,01,643 लोगों ने अपनी राय दी।

इससे पहले AIADMK के नेतृत्व वाले NDA ने सोमवार को सीट बंटवारा फाइनल किया। इसके तहत AIADMK 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा को 27 सीटें मिली हैं। PMK को 18 और AMMK को 11 सीटें दी गई हैं।

पांच राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट्स…

  • पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और DMK के बीच सीट बंटवारा हो गया है। कांग्रेस 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि DMK को बाकी 14 सीटें दी गई हैं। DMK अपनी हिस्सेदारी में से INDI गठबंधन के सहयोगियों को भी सीटें देगी। 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 14 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 2 सीटें जीती थीं। वहीं DMK ने 13 सीटों पर चुनाव लड़कर 6 सीटें जीती थीं।
  • पश्चिम बंगाल में CPI (M) के नेतृत्व वाले लेफ्ट फ्रंट ने 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इस तीसरी सूची में 13 सीटों पर CPI(M) के उम्मीदवार हैं। जबकि 2 सीटों पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) के उम्मीदवार शामिल हैं।

असम में आज से शुरू होगा भाजपा का चुनाव अभियान

इधर असम में भाजपा-नेतृत्व वाला गठबंधन 24 मार्च से औपचारिक रूप से अपना चुनाव अभियान शुरू करेगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई बड़े नेता रैलियों और बैठकों का नेतृत्व करेंगे।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने 19 मार्च को कहा था कि भाजपा का चुनावी अभियान केंद्रीय नेतृत्व के समर्थन के साथ आक्रामक जनसंपर्क रणनीति पर आधारित होगा। इसमें सीनियर नेताओं की भागीदारी ज्यादा होगी।

सरमा ने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री की करीब 4 से 6 रैलियां और गृह मंत्री की लगभग 8 रैलियां होंगी। मोदी और शाह के अलावा, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य राष्ट्रीय, क्षेत्रीय नेता भी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर प्रचार करेंगे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.