weather bihar MP rain rajasthan Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

  • Hindi News
  • National
  • Weather Bihar MP Rain Rajasthan Maharashtra Gujarat Heatwave Himachal Jammu Kashmir Snowfall

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/पटना1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश में शनिवार को बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश हुई। वहीं गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी होने लगी है।

बिहार में पिछले 10 दिनों से तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। शनिवार को नालंदा और शेखपुरा में ओले भी गिरे। पटना जिले में 600 से ज्यादा पेड़ गिर गए। 50 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मध्य प्रदेश के 22 जिलों में बारिश हुई और सिवनी में ओले गिरे।

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कमजोर पड़ने के साथ ही गर्मी तेज होने लगी है। देश में सबसे ज्यादा गर्म बाड़मेर रहा। यहां तापमान 45.7°C और जैसलमेर में 45°C रहा। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। गुजरात के राजकोट में पारा 43.7°C रहा।

वहीं शनिवार को नागौर, अजमेर, टोंक और सवाई माधोपुर में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। बूंदी में अंधड़ के दौरान टिनशेड समेत उड़े व्यक्ति की मोबाइल टावर से टकराने के बाद मौत हो गई।

देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल मैप में देखिए

अगले दो दिन मौसम का हाल

11 मई:

  • मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में तापमान बढ़ने से गर्मी होगी है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
  • बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा है।

12 मई

  • पठानकोट, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में अलग-अलग स्थानों पर आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है।
  • उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और गरज-चमक का अनुमान है।
  • दक्षिण और मध्य बिहार में आंधी-बारिश की संभावना।

देशभर से मौसम से जुड़ी 5 तस्वीरें

बिहार के पटना में बारिश के दौरान हवा की रफ्तार करीब 135kmph थी। इससे कई जगहों पर होर्डिंग्स उड़ गए।

बिहार के पटना में बारिश के दौरान हवा की रफ्तार करीब 135kmph थी। इससे कई जगहों पर होर्डिंग्स उड़ गए।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में धूप और गर्मी से बचाने के लिए महिला ने अपने बच्चे को कपड़े से ढंका। यहां पारा 39.4°C दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में धूप और गर्मी से बचाने के लिए महिला ने अपने बच्चे को कपड़े से ढंका। यहां पारा 39.4°C दर्ज किया गया।

नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर गर्मी से बचने के लिए महिला हैंड फैन का इस्तेमाल कर रही है। दिल्ली में पारा करीब 37°C रहा।

नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर गर्मी से बचने के लिए महिला हैंड फैन का इस्तेमाल कर रही है। दिल्ली में पारा करीब 37°C रहा।

असम के गुवाहाटी में धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाते स्टूडेंट्स।

असम के गुवाहाटी में धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाते स्टूडेंट्स।

यूपी के प्रयागराज में बच्चे को कैप और कपड़े से कवर करके ले जाती एक महिला।

यूपी के प्रयागराज में बच्चे को कैप और कपड़े से कवर करके ले जाती एक महिला।

राज्यों में मौसम की खबरें…

राजस्थान में हीटवेव के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट:पारा 46 डिग्री के नजदीक पहुंचा; जानिए- जयपुर सहित किन जिलों में बदलेगा मौसम, बादल छाएंगे

राजस्थान में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर के एरिया में हीटवेव की चपेट में रहे। श्रीगंगानगर, जालोर, बीकानेर, उदयपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

MP में अब लू चलेगी, आंधी-बारिश का दौर थमेगा:रतलाम में 44°C पर पहुंचा दिन का तापमान; भोपाल, इंदौर, उज्जैन में भी 2 से 4°C बढ़ेगा

एमपी में अब आंधी, बारिश, ओले का दौर थमेगा और तेज गर्मी पड़ेगी। IMD ने 12 मई से प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया है। रविवार से ही गर्मी असर दिखाने लगेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में दिन का पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार के 9 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट:पटना का तापमान सामान्य से 4°C कम; 24 घंटे में 109.2mm बारिश, नालंदा-शेखपुरा में ओले गिरे

बिहार में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी हैं। इस वजह से कई जिलों में आंधी-बारिश हो रही है। किशनगंज में रविवार सुबह तेज बारिश हुई। वहीं, मधुबनी समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट है। इसके अलावा 9 जिलों के रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट:शाम को बदल सकता है मौसम, अगले 2 दिन यही हालात; इसके बाद बढ़ेगी गर्मी

राजस्थान से झारखंड तक बनी ट्रफ लाइन के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। शनिवार शाम रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। रायपुर के कई इलाकों में इस दौरान अंधेरा छाया। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले 2 दिनों तक कुछ जगहों पर 50 से 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें

यूपी में 2 दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम:12 मई से आंधी-बारिश का अलर्ट; झांसी सबसे गर्म, 2 दिन में 5°C बढ़ा पारा

यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला दो दिन के लिए थम गया है। रविवार सुबह से पूरे प्रदेश में मौसम साफ है। करीब 7 दिन बाद शनिवार को दिन का तापमान 40°C पहुंच गया। आज भी पारा 40°C से 43°C के बीच रहने का अनुमान है। 12 मई से मौसम फिर से बिगड़ेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे बारिश का दौर फिर शुरू होगा। पूरी खबर पढ़ें…

झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत:आज भी आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

झारखंड के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। रविवार से शुरू हो रहे इस मौसम बदलाव का असर अगले चार दिनों तक देखने को मिल सकता है। शनिवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा चली और बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा में आज रात आंधी चलने की आशंका:7 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, सिरसा में पारा 39.4 डिग्री पहुंचा

हरियाणा में आज (रविवार) रात से मौसम बदलने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से हरियाणा दक्षिण-पश्चिमी और उत्तरी-पूर्व इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 kmph की रफ्तार तक आंधी चल सकती है। सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में इसका असर ज्यादा रहेगा। शनिवार को सिरसा प्रदेश में सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 39.4 डिग्री तक पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल में 5 दिन खराब रहेगा मौसम:कल से बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट; 40kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

हिमाचल प्रदेश में कल से मौसम फिर करवट लेगा। IMD के अनुसार कल से प्रदेश के एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय हो रहा है। 5 दिन तक इसका असर रहेगा। 11 मई के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 kmph की रफ्तार से तेज हवा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब और चंडीगढ़ में कल से बदलेगा मौसम:धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट; बठिंडा का टेंपरेचर 39.1 डिग्री के पार

पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम ड्राई रहेगा। किसी तरह की बारिश या हीट वेव की चेतावनी नहीं है। कल धूल भरी आंधी-तूफान, बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलेंगी और कुछ स्थानों पर बारिश होगी। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार:मैदानी इलाकों में 4°C तक बढ़ेगा पारा, नैनीताल-देहरादून में बादल छाए

उत्तराखंड के 5 उच्च हिमालयी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। yrk जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। राज्य में अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 2 से 4°C बढ़ने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.