Varanasi Murder | Ram Mandir Offering Controversy Hits Kashi Vishwanath

नमस्कार, वाराणसी की कल (शुक्रवार) की बड़ी खबरें…वाराणसी के सिंधौरा के मझवां गांव में 100 फीट जमीन के विवाद में 22 वर्षीय सौरभ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं। उधर,

.

वहीं, बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता नित्यानंद राय ने विश्वनाथ मंदिर के कर्मचारियों और ट्रस्ट से जुड़े लोगों की आय-सम्पत्ति की जांच तथा चढ़ावे की गिनती सरकारी कर्मचारियों से कराने की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस पर मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने कहा कि मंदिर में चढ़ावे की गिनती एसडीएम की मौजूदगी में खुले परिसर में होती है और पूरी प्रक्रिया बैंक के माध्यम से दर्ज की जाती है।

सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…

1. वाराणसी में 100 फीट जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

वाराणसी के सिंधौरा थाना क्षेत्र के मझवां गांव में 100 फीट जमीन के विवाद में गुरुवार रात 22 वर्षीय सौरभ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि चचेरे भाइयों बबलू, रिशु और प्रशांत ने पहले विवाद किया, फिर सौरभ की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

2. वाराणसी दालमंडी में तीसरे दिन भी ध्वस्तीकरण जारी, 5 मस्जिदों पर कार्रवाई जारी

दालमंडी गली में शुक्रवार को तीसरे दिन भी ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहा। सुबह 10:30 बजे से कार्रवाई शुरू हुई। पीडब्ल्यूडी ने वीडीए द्वारा अवैध घोषित सात मकानों को फिलहाल नहीं गिराया। वहीं, बुधवार से शुरू हुई पांच मस्जिदों के ध्वस्तीकरण का काम भी जारी है। अब तक कुछ मस्जिदों का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा तोड़ा जा चुका है। संकरी गलियों के कारण हथौड़े और छेनी से ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। अभियान में करीब 250 मजदूर लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

3. राम मंदिर चढ़ावा विवाद: काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष बोले- सोने को गलाना गलत, बनना चाहिए म्यूजियम

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने पारदर्शिता की वकालत की। उन्होंने कहा कि इसे “चंदा” नहीं, बल्कि “चढ़ावा” या “दक्षिणा” कहा जाना चाहिए। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में भी पहले अनियमितताएं पकड़ने का दावा किया। साथ ही सुझाव दिया कि श्रद्धालुओं के दान में मिले आभूषणों को गलाने के बजाय संग्रहालय में सुरक्षित रखा जाए और मंदिरों में वैदिक परंपरा के अनुरूप पूजा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पढ़ें पूरी खबर…

4. काशी में बनेगा ‘आनंद कानन गुरुकुल’, ₹1.96 करोड़ से सहेजी जाएगी साहित्य-संगीत की विरासत

वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) नगवा स्थित संत रविदास पार्क में 1.96 करोड़ रुपये की लागत से ‘आनंद कानन गुरुकुल’ बनाएगा। करीब 6,000 वर्गफुट क्षेत्र में विकसित इस केंद्र में कथा, नृत्य, गायन और वादन गुरुकुल स्थापित होंगे। यहां साहित्य, शास्त्रीय संगीत और नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। परियोजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की परिकल्पना पर आधारित इस गुरुकुल का संचालन ‘सुबह-ए-बनारस आनंद कानन’ संस्था करेगी। पढ़ें पूरी खबर…

5. काजीसदुल्लापुरा में पानी संकट पर फूटा गुस्सा: पार्षद बोले- मुस्लिम इलाका होने से फाइलें रोकी जाती हैं

वाराणसी के वार्ड-95 काजीसदुल्लापुरा में गंदे और बदबूदार पानी, उफनाते सीवर और अधूरे पाइपलाइन कार्य से लोग परेशान हैं। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा में पार्षद ने आरोप लगाया कि मुस्लिम इलाका होने के कारण उनकी विकास संबंधी फाइलें रोकी जा रही हैं। 60 साल पुरानी पाइपलाइन बदलने का प्रस्ताव लंबित है। वार्ड का प्राथमिक विद्यालय दो साल से बंद है, जिससे बच्चों को दूर पढ़ने जाना पड़ता है। जगह-जगह उखड़ी गलियां और भरे कूड़ेदान भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

6. काशी विश्वनाथ मंदिर की व्यवस्था पर वकीलों ने उठाए सवाल, चढ़ावा गिनती सरकारी कर्मचारियों से कराने की मांग

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता नित्यानंद राय ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कर्मचारियों और ट्रस्ट से जुड़े लोगों की आय-सम्पत्ति की जांच तथा चढ़ावे की गिनती सरकारी कर्मचारियों से कराने की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने कहा कि दान की गिनती एसडीएम की मौजूदगी में खुले परिसर में होती है और पूरी प्रक्रिया बैंक के माध्यम से दर्ज की जाती है। पढ़ें पूरी खबर…

7. सारनाथ में नकली किन्नर गिरफ्तार, भेष बदलकर करता था वसूली, शिकायत पर भेजा गया जेल

सारनाथ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली किन्नर बनकर लोगों से अवैध वसूली करने वाले रहीम खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई किन्नर नायक रोशनी की शिकायत पर की गई। आरोप है कि रहीम अपने साथी के साथ किन्नर का भेष बदलकर घर-घर बधाई गाने के बहाने पैसे वसूलता था। पूछताछ में आरोपी ने बेरोजगारी के कारण यह काम करने की बात स्वीकार की। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

8. BHU आयुर्वेद संकाय में डीएसीपी पर सख्ती, एनसीआईएसएम नियमों के तहत ही होगी पदोन्नति

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय में डीएसीपी योजना को लेकर नियामकीय मानकों के पालन के निर्देश जारी किए गए हैं। दिल्ली में हुई सुनवाई के बाद विश्वविद्यालय से कहा गया है कि पदोन्नति केवल एनसीआईएसएम के नियमों के अनुरूप ही की जाए। प्रोफेसर पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से समझौता नहीं किया जा सकता। निर्देशों में चेतावनी दी गई है कि नियमों के उल्लंघन पर एनसीआईएसएम अधिनियम-2020 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

9. इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, लाखों का सामान जला

वाराणसी के चिराईगांव स्थित गौरा कला बाजार में शुक्रवार सुबह एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। सूचना पर दमकल की टीम, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। हादसे में लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलने की आशंका है। सुबह का समय होने से दुकान में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए जनहानि नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर…

10. NH-31 पर बाइक सवार को बचाने में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, 100 मीटर तक घिसटी, तीन घायल

वाराणसी के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कैथी टोल प्लाजा के पास गुरुवार को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वाहन करीब 100 मीटर तक घिसटता हुआ दूसरी ओर के डिवाइडर पर जाकर रुका। हादसे में स्कॉर्पियो सवार बृजेश, दिलीप और संतोष सोनकर घायल हो गए। सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन हटवाकर यातायात बहाल कराया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.