Uttar Pradesh up breaking news lucknow prayagraj varanasi News Update

सहारनपुर में बुधवार सुबह फर्नीचर मार्केट में आग लग गई।

सहारनपुर के देहरादून रोड स्थित फर्नीचर मार्केट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत एक लकड़ी के गोदाम से हुई, जहां पहले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।

.

आग इतनी भीषण थी कि करीब 500 मीटर दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते आग आसपास के फर्नीचर शोरूम तक पहुंच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मी तुरंत आग बुझाने में जुट गए, लेकिन लकड़ी और फर्नीचर का भारी स्टॉक होने की वजह से आग तेजी से फैलती रही। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक फर्नीचर के 4 शोरूम पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। पढ़िए पूरी खबर

दो डंपर भिड़े, बने आग का गोला, हेल्पर जिंदा जला; ड्राइवर केबिन का कांच तोड़कर कूदा, गंभीर झुलसा, हमीरपुर में 4 घंटे बाद बुझी आग

यूपी के हमीरपुर में खड़े डंपर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्करर मार दी। इसके बाद दोनों डंपरों में भीषण आग लग गई। पीछे से टकराने वाले डंपर का पेट्रोल टैंक ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

केबिन का गेट लॉक होने के कारण डंपर का हेल्पर अंदर ही जिंदा जल गया। जबकि चालक कांच तोड़कर बाहर कूद गया। हादसे में डंपर का चालक भी बुरी तरह झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, एक डंपर का पिछला हिस्सा पूरा जल चुका था, जबकि दूसरा डंपर पूरा जलकर राख हो चुका था। घटना जिला मुख्यालय से 52 किलोमीटर दूर जलालपुर रोड पर बिंवार थाने से 3 किलोमीटर दूर वन विभाग की नर्सरी के पास की है। पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ में छात्रा से गैंगरेप के आरोपी अंडरग्राउंड, 25-25 हजार का इनाम घोषित

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा का गैंगरेप करने वाले 2 नामजद आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपी मोबाइल बंद करके अंडरग्राउंड हो गए हैं।

पुलिस ने आज पीड़िता का बयान दर्ज किया है। पुलिस की 5 टीमें गैर राज्यों में भी दबिश दे रही हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी दिल्ली पुलिस की कॉल से अलर्ट हो गए और मोबाइल स्वीच ऑफ करके फरार हो गए। आशंका जाहिर की जा रही है कि आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में जुटे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हालांकि, अब तक तीसरे आरोपी की पहचान तक नहीं हुई है। पूरी खबर पढ़ें

मथुरा में हिमांगी सखी बोलीं- बांके बिहारी जी मेरी उम्र प्रेमानंद महाराज को दे दें, कॉकरोच पार्टी आइना दिखा रही

वैष्णव किन्नर अखाड़ा की जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी मंगलवार को पुरुषोत्तम माह में वृंदावन पहुंचीं। उन्होंने यहां बांके बिहारी जी के दर्शन किए। परिक्रमा की। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं प्रेमानंद महाराज जी को बहुत मानती हूं।

उनकी बड़े कम समय में ख्याति हुई है। वर्तमान में महाराज जी भक्ति का श्रोत हैं। उनका वीडियो देखकर मेरा मन बहुत ही भावुक है। ऐसे रसिक संत इस विश्व में चाहिए। मैं अपने ठाकुर जी से कहूंगी कि इस सखी की अरदास स्वीकार करें। मेरी उम्र भी प्रेमानंद महाराज जी को लग जाए।

दरअसल, 17 मई से प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा बंद है। रविवार को 1 मिनट 19 सेकेंड का एक वीडियो केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया। इसमें संत प्रेमानंद महाराज ने अपने शिष्यों और भक्तों से भावुक अपील की थी।

उन्होंने कहा था- बिल्कुल चिंता मत करो। हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। अंतिम बात यही कि चिंता नहीं करनी। न ये चिंता करनी है कि कैसे हमारा उत्थान होगा। बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे। पढ़ें पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.