UP MLA Survey Result; BJP SP Election 2027 Candidates | Neeraj Singh AK Sharma

यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर हुए दैनिक भास्कर के सर्वे में 130 सीटों पर नए चेहरों ने चौंकाया है। लोग इन्हें 2027 के चुनाव में बतौर कैंडिडेट देखना चाहते हैं। इनमें रक्षामंत्री राजनाथ के छोटे बेटे नीरज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पीए व

.

गुजरात की नौकरशाही से यूपी की सियासत में शिफ्ट हुए ऊर्जा मंत्री का नाम भी लोगों ने बतौर कैंडिडेट पहली पसंद बताया है। एके शर्मा अभी MLC हैं। उन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। परिवहन मंत्री दयाशंकर की सीट से भाजपा के ही पूर्व विधायक को लोगों ने पसंद किया है।

5 सीटों पर चौंकाने वाले नए चेहरे कैंडिडेट के लिए बने पसंद

लखनऊ पूर्व सीट पर सर्वे में जनता ने यहां विधायक के तौर पर ओपी श्रीवास्तव को नकार दिया। लोगों ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह को पसंद किया। राजनाथ के बड़े बेटे पंकज सिंह पहले से ही नोएडा से विधायक हैं।

नीरज सिंह लोकसभा चुनाव में पिता की सीट पर कैंपेन इन-चार्ज की भूमिका निभा चुके हैं। अभी यूपी योगा एसोसिएशन के चेयरमैन और यूपी बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष हैं।

मधुबन सीट पर अभी भाजपा के राम विलाश चौहान विधायक हैं। सर्वे में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा पहली पसंद बने। वो अभी एमएलसी हैं। सीधे निर्वाचित नहीं हैं। इन दिनों ऊर्जा मंत्री एके सिंह प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर अस्थायी रोक लगाकर चर्चा में आए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं को राहत देने वाले कई फैसले लिए हैं।

बलिया नगर की सीट से दया शंकर सिंह विधायक हैं। वह परिवहन मंत्री हैं। लेकिन, भाजपा से जनता की पहली पसंद आनंद स्वरूप शुक्ला बने। वो 2017 से 2022 तक भाजपा से ही विधायक रह चुके हैं। योगी कैबिनेट 1.0 में वह ग्राम्य विकास राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

अम्बेडकरनगर की अकबरपुर सीट पर सर्वे रिजल्ट में लोगों ने सपा के मौजूदा विधायक रामअचल राजभर को दोबारा कैंडिडेट देखने के लिए ‘ना’ कहा। लोग अगली बार विवेक मौर्य को कैंडिडेट के रूप में देखना चाहते हैं।

पत्रकार रह चुके विवेक मौर्य पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पीए हैं। राजनीतिक रूप से वह अम्बेडकरनगर में पिछले कुछ सालों से सक्रिय हैं। पार्टी के कार्यक्रमों, महापुरुषों की पुण्यतिथि और जयंती में सक्रिय दिखते हैं।

जौनपुर की मल्हनी से सपा के विधायक लकी यादव को लोग दोबारा कैंडिडेट नहीं देखना चाहते। लेकिन, भाजपा के उम्मीदवारों में आश्चर्यजनक रूप से बाहुबली धनंजय सिंह पहली पसंद बने। एक केस में सजा के चलते धनंजय के चुनाव लड़ने पर अभी संशय है। पिछली बार के इस सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे केपी सिंह तीसरी पंसद बने। 9% ही लोग उन्हें दोबारा कैंडिडेट के रूप में देखना चाहते हैं।

5 नए चेहरे, जिन्होंने भाजपा, सपा के धुरंधरों को पीछे किया

  • राहुल बैसला. गाजियाबाद की लोनी सीट से भाजपा के नंद किशोर गुर्जर विधायक हैं। उनकी सीट से लोगों ने भाजपा के जिला मंत्री राहुल बैसला को कैंडिडेट बनाने के लिए पहली पसंद बताया।
  • नवीन धवन. लखनऊ मध्य सीट से सपा के रविदास मेहरोत्रा विधायक हैं। लोगों ने इनकी सीट पर नवीन धवन उर्फ बंटी को पहली पसंद बताया। वे 2025 में कुर्ता जलाकर सुर्खियों में आए थे। पार्टी के तौर पर सपा को नंबर-1 बताया।
  • राजीव रंजन चौधरी. गोरखपुर की कैम्पियरगंज सीट पर भाजपा के फतेहबहादुर सिंह 7 बार विधायक बने। उनकी सीट पर सर्वे में लोगों ने पीपीगंज से जिला पंचायत सदस्य राजीव रंजन चौधरी को पहली पसंद बताया।
  • शुभम राठी. मुरादाबाद की बिलारी सीट से सपा के मोहम्मद फहीम विधायक हैं। लोगों ने शुभम राठी को पहली पसंद बताया। शुभम जाट महासभा के युवा छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। बतौर पार्टी लोगों ने भाजपा को पहली पसंद बताया।
  • रविशंकर सिंह. वाराणसी की पिंड्रा सीट से भाजपा के अवधेश सिंह विधायक हैं। जनता ने उन्हें ‘ना’ बोला है। इस सीट पर भाजपा जनता की पहली पसंद हैं। पार्टी से रविशंकर सिंह पहली पसंद बने हैं।

—————————-

यह खबर भी पढ़ें –

13 मंत्रियों की सीटों पर नए चेहरे बने पहली पसंद: डिप्टी सीएम की सीट पर सपा नंबर वन; यूपी के मंत्रियों की सीटों का हाल

दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजों में सामने आया है कि यूपी के 40 में से 33 मंत्रियों को जनता दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाना चाहती। सिर्फ 3 मंत्रियों को दोबारा टिकट देने के लिए ‘हां’ बोला है, जबकि 3 मंत्रियों पर लोग स्पष्ट राय नहीं बना सके। 4 मंत्रियों को जनता ने उनके खराब व्यवहार के कारण पसंद नहीं किया। सर्वे में विधायकों को पसंद करने या नापसंद करने की वजह भी पूछी गई थी। पढ़िए पूरी खबर…

यूपी-403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद, सपा को 135 सीटें; NDA के सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा नुकसान

यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा की सहयोगी पार्टियों को होता दिख रहा है। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा अपनी सभी 6 सीटों पर पिछड़ती दिख रही है। पढ़िए पूरी खबर…

भास्कर सर्वे यूपी-403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद: सपा को 135 सीटें; NDA के सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा नुकसान

यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा की सहयोगी पार्टियों को होता दिख रहा है। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा अपनी सभी 6 सीटों पर पिछड़ती दिख रही है। पढ़िए पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.