उधमपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कगोट इलाके में हादसे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
जम्मू के उधमपुर में सोमवार सुबह एक बस कगोट इलाके में हादसे का शिकार हो गई। रामनगर से आ रही बस जालो के पास सड़क से 100 फीट नीचे गिरकर पलट गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए उधमपुर भेजा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर बताया कि हादसे का शिकार हुई बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट की थी। बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है। भारी जान-माल के नुकसान की आशंका है। घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट किया जाएगा।
हादसे की 3 तस्वीरें…



—————————-
ये खबर भी पढ़ें…
जम्मू में सेना की गाड़ी 400-फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवानों की जान गई, 11 घायल; बर्फ के कारण फिसली थी गाड़ी

इससे पहले जनवरी में जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई थी, जबकि 11 को एयरलिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया था। हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास हुआ। डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने बताया कि सड़क पर बर्फ होने की वजह से ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया। पढ़ें पूरी खबर…
