तेल अवीव/तेहरान2 दिन पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 11वां दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में माइन बिछाने वाली ईरान की 16 बोट पर हमला कर उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे हमले किए जाएंगे। US सेंट्रल कमांड ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया।
इससे पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि मंगलवार को ईरान पर अब तक के सबसे बड़े और सबसे तीव्र हमले किए जाएंगे। इस हमले में बड़ी संख्या में फाइटर जेट और बमवर्षक विमान शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमताएं कमजोर हो रही हैं और वह बुरी तरह हार रहा है।
वहीं ईरान ने भी जवाब देते हुए कहा है कि वह धमकियों से डरने वाला नहीं है और जो लोग ईरान को खत्म करने की बात करते हैं, उन्हें अपने अंजाम के बारे में सोच लेना चाहिए।
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने कहा कि ईरानी लोग अमेरिका की धमकियों से नहीं डरते। लारीजानी ने कहा कि पहले भी कई ताकतवर लोग ईरान को खत्म करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन वे सफल नहीं हुए।
लारीजानी ने ट्रम्प को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग ईरान को मिटाने की बात कर रहे हैं, उन्हें सावधान रहना चाहिए, कहीं ऐसा न हो कि ईरान को मारने के चक्कर में वे खुद ही खत्म हो जाएं।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

ईरान ने सोमवार को कुवैत में अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाकर मिसाइल लॉन्च की।

अमेरिकन नेवी ने सोमवार को फारस की खाड़ी में तीन ईरानी जहाजों पर हमला किया।

ईरान ने सोमवार रात को इजराइल पर 1 टन की वारहेड मिसाइलें दागीं।

ईरान ने सोमवार को बहरीन की सरकारी तेल रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक किया।

अमेरिकी आर्मी के सेंट्रल कमांड ने मंगलवार को ईरानी मिसाइल लॉन्चर्स पर हमले का फुटेज जारी किया।
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
01:18 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का दावा- इजराइल और US ठिकानों पर मिसाइल हमले किए
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया कि उसने इजराइल और मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए हैं। IRGC के मुताबिक, तीन घंटे से ज्यादा समय तक लगातार खोरामशहर सुपर-हेवी मिसाइलें दागी गईं।
ईरान ने कहा कि तेल अवीव के दक्षिण में हेला सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेंटर और बीर याकूब, वेस्ट यरुशलम तथा हाइफ़ा की मिलिट्री साइट्स को निशाना बनाया गया। इसके अलावा इराक के एरबिल में अमेरिकी बेस और बहरीन के मनामा में अमेरिकी पांचवें नेवल फ्लीट के मुख्यालय पर भी हमला करने का दावा किया गया।
IRGC ने कहा कि वह अपने लक्ष्य हासिल होने तक ऐसे हमले जारी रखेगा।
01:02 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने तेहरान और तबरीज में एक साथ कई हमले किए
ईरान की राजधानी तेहरान में भी रात भर जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। इजराइली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा कि उसने तेहरान और तबरीज में एक साथ कई जगहों पर हमला किया।
IDF के मुताबिक, तबरीज में एक स्पेशल यूनिट कमांड सेंटर को निशाना बनाया गया। वहीं तेहरान में “इमाम हसन” सिक्योरिटी यूनिट के मिलिट्री कंपाउंड और बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च से जुड़े एक कमांड सेंटर पर भी हमला किया गया।
इसके अलावा माराघेह प्रांत में इंटेलिजेंस और जनरल सिक्योरिटी पुलिस के कमांड सेंटर और तबरीज में बासिज फोर्सेज के एक बड़े कंपाउंड को भी निशाना बनाया गया। इजराइल ने कहा कि उसने ईरान की ओर से दागी गई कुछ मिसाइलों को रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर दिया।
12:58 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सऊदी अरब ने ड्रोन हमलों को नाकाम किया
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शायबा ऑयल फील्ड की ओर जा रहे दो ड्रोन को रास्ते में ही मार गिराया गया। ड्रोन का पता लगने के बाद उन्हें ऑयल फैसिलिटी तक पहुंचने से पहले एम्प्टी क्वार्टर रेगिस्तान में नष्ट कर दिया गया।
वहीं सिक्योरिटी फोर्स ने अल-खारज गवर्नरेट के पूरब में पांच और ड्रोन भी रोक दिए। बुधवार सुबह कम से कम दो ड्रोन और छह मिसाइलों को भी रोककर नष्ट किया गया।
12:47 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों में 5 लोगों की मौत
लेबनान के पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के टायर जिले के काना इलाके में इजराइली हमलों में 5 लोगों की मौत हो गई। इन हमलों में कम से कम 5 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक इसमें शहर जौया के मेयर फॉजी फवाज और काउंसिल मेंबर अब्बास बालबेकी की भी मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक पिछले सोमवार से इजराइल के हमलों में अब तक 570 लोगों की जान जा चुकी है। हजारों लेबनानी नागरिक पहले ही इन इलाकों को छोड़कर जा चुके हैं।
12:21 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कतर से करीब 1000 भारतीय वापस आए
कतर में भारतीय दूतावास ने बताया कि करीब 1000 भारतीय यात्री भारत लौट आए हैं। ये लोग कतर एयरवेज की फ्लाइट से नई दिल्ली, मुंबई और कोच्चि पहुंचे।
दूतावास ने कहा कि फंसे हुए भारतीयों और इमरजेंसी मामलों में यात्रा के लिए कतर एयरवेज के साथ मिलकर मदद की गई।
साथ ही, सलवा बॉर्डर से सऊदी अरब जाने वाले भारतीयों के लिए 96 घंटे का अस्थायी ट्रांजिट वीजा जारी किया गया है।
12:01 AM11 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी महिला फुटबॉल टीम की 2 और खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में शरण
ईरानी महिला फुटबॉल टीम की दो और सदस्यों को ऑस्ट्रेलिया में शरण मिल गई है। ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री टोनी बर्क ने बताया कि इन दोनों को उन पांच लोगों से मिला दिया गया है जिन्हें एक दिन पहले मानवीय वीजा दिया गया था।
बाद वाले ग्रुप में एक खिलाड़ी और एक टीम स्टाफ सदस्य शामिल थे। उन्होंने टीम के बाकी सदस्यों को एयरपोर्ट ले जाने से पहले शरण मांगी थी।
टीम के बाकी सदस्य सिडनी से ईरान लौट गए। होटल और एयरपोर्ट पर कुछ ईरानी-ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और महिलाओं से ईरान वापस न जाने की अपील की, क्योंकि उन्हें उनकी सुरक्षा की चिंता थी।
11:13 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के UN एम्बेसडर बोले- 10 हजार सिविलियन जगहों पर हमला हुआ
संयुक्त राष्ट्र (UN) में ईरान के एम्बेसडर अमीर-सईद इरावानी ने कहा कि अमेरिका-इजरायल के हमलों में करीब 10 हजार सिविलियन जगहों को निशाना बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि इनमें लगभग 8,000 रिहायशी घर शामिल हैं। इन हमलों में 1,300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
इरावानी ने UN सिक्योरिटी काउंसिल की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर चुप है, जबकि उसकी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना है।
10:48 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
हिजबुल्लाह का दावा-इजराइली ठिकानों पर रॉकेट हमले
हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने लेबनान बॉर्डर के पास कई इजरायली सैन्य ठिकानों पर रॉकेट दागे। संगठन के मुताबिक, उसके लड़ाकों ने खियाम के पास हमाम साइट पर मौजूद इजरायली सैनिकों और गाड़ियों को निशाना बनाया।
हिजबुल्लाह ने यह भी कहा कि कफर युवल बस्ती के पास अजल हिल साइट पर भी हमला किया गया। लेबनान-इजरायल बॉर्डर के फातिमा गेट इलाके पर भी रॉकेट दागे गए।
दक्षिणी लेबनान के ऐतरौन शहर के पास हिजबुल्लाह और इजरायली सेना के बीच भारी लड़ाई हुई। दोनों तरफ से तोपखाने और रॉकेट का इस्तेमाल हुआ, जिससे शहर के बाहरी इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
10:11 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
नेतन्याहू बोले- ईरान युद्ध के लिए स्पेशल बजट बनाएंगे
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध के खर्च के लिए इजराइल सरकार अरबों शेकेल का खास बजट बनाएगी। उनका कहना है कि लड़ाई के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है।
नेतन्याहू ने यह भी कहा कि अमेरिका और इजराइल ने युद्ध के दौरान कई सरकारी ठिकानों पर हमले किए हैं और आगे भी हमले जारी रहेंगे। उन्होंने ईरान के लोगों से अपील की कि वे अली खामेनेई शासन को हटाने का मौका इस्तेमाल करें।
09:42 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इराक में अमेरिकी एम्बेसी के लॉजिस्टिक सपोर्ट कैंप पर ड्रोन अटैक
अल जजीरा अरबी के मुताबिक इराक की राजधानी बगदाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अमेरिकी एम्बेसी के एक लॉजिस्टिक सपोर्ट कैंप पर ड्रोन से हमला किया गया है। इस कैंप को ड्रोन हमले से निशाना बनाया गया। इस इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसे हमले हो रहे हैं।
09:03 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- होर्मुज स्ट्रेट के पास 16 बोट को निशाना बनाया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह होर्मुज स्ट्रेट में समुद्र के अंदर माइन (बारूदी सुरंग) न लगाए। ट्रम्प ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के शिपिंग रास्ते में माइन लगाई है, लेकिन अगर ऐसा किया गया, तो अमेरिका ऐसा जवाबी हमला करेगा जैसा ईरान ने पहले कभी नहीं देखा होगा।
उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में माइन लगाई है, हालांकि अभी ऐसी कोई पक्की रिपोर्ट नहीं है लेकिन ऐसा है तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान माइन हटा देता है, तो यह सही दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम होगा।
ट्रम्प ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि अमेरिका ने समुद्र में माइन बिछाने वाली 16 बोट पर हमला कर उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे हमले किए जाएंगे।
साथ ही US सेंट्रल कमांड ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें कहा गया कि ईरान की समुद्री ताकत को कम किया जा रहा है, क्योंकि ईरानी सेना कई सालों से अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही को खतरा पहुंचाती रही है।
08:34 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का अमेरिका पर होर्मुज स्ट्रेट को लेकर फेक न्यूज फैलाने का आरोप
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह फाइनेंशियल मार्केट में प्रभावित करने के लिए होर्मुज स्ट्रेट को लेकर फेक न्यूज फैला रहा है। उनका यह बयान तब आया जब अमेरिका अपने उस दावे से पीछे हट गया, जिसमें कहा गया था कि उसके एक वॉरशिप ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक एनर्जी टैंकर को एस्कॉर्ट किया था।
अराघची ने X पर लिखा कि अमेरिकी अधिकारी मार्केट को प्रभावित करने के लिए झूठी खबरें पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन इससे अमेरिकियों पर बढ़ती महंगाई से उन्हें राहत नहीं मिलेगी।
वहीं ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के नेवी कमांडर अलीरेजा तांगसिरी ने चेतावनी दी कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले किसी भी अमेरिकी सैन्य जहाज या उसके सहयोगी देशों के जहाज को निशाना बनाया जाएगा।
उन्होंने अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट के उस दावे को भी झूठा बताया, जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी नेवी ने किसी ऑयल टैंकर को स्ट्रेट से एस्कॉर्ट किया था। तांगसिरी ने कहा कि अमेरिकी फ्लीट या उसके सहयोगियों के किसी भी रास्ते को ईरानी मिसाइलों और सुसाइड ड्रोन से रोका जा सकता है।
08:04 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से बात की
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच वेस्ट एशिया में चल रहे संकट और खासकर एनर्जी सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंताओं पर चर्चा हुई।
जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पर इसकी जानकारी दी। अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले शुरू होने के बाद यह तीसरी बार है जब जयशंकर और अराघची की बातचीत हुई है।
07:36 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के हमलों में अमेरिका के 140 सैनिक घायल हुए
पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल के मुताबिक ईरान के साथ 10 दिनों से चल रही लड़ाई में करीब 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। इनमें से 108 सैनिक इलाज के बाद फिर से ड्यूटी पर लौट चुके हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि आठ अमेरिकी सैनिक अभी गंभीर रूप से घायल हैं। यह आंकड़ा पहली बार सामने आया है, जब ईरान की ओर से किए गए जवाबी रॉकेट और ड्रोन हमलों में अमेरिकी सैनिकों को लगी चोटों की जानकारी दी गई है। इन हमलों में कुवैत और सऊदी अरब में सात अमेरिकी सैनिकों की मौत भी हो चुकी है।
07:04 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल के राष्ट्रपति बोले- हिज्बुल्लाह को पूरी तरह खत्म करेंगे
इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने कहा है कि उनका देश हिज्बुल्लाह को पूरी तरह खत्म करने की योजना बना रहा है। उन्होंने बताया कि 2 मार्च से इजराइल इस संगठन पर लगातार तेज हमले कर रहा है।
हर्जोग ने कहा कि अगर हिज्बुल्लाह इजराइल को धमकाने या परेशान करने के बारे में सोचता भी है, तो उसे अंदाजा नहीं है कि आगे उसके साथ क्या हो सकता है। इजराइल ने हिज्बुल्लाह को हमेशा के लिए खत्म करने का पक्का इरादा कर लिया है।
06:33 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका ने कहा- तेल और गैस की कीमतें पहले से भी कम होंगी

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि ईरान के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के कारण तेल-गैस की कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है, वह अस्थायी है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के चलते आखिरकार तेल और गैस की कीमतें कम होंगी। लेविट ने कहा कि कीमतें युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर से भी नीचे चली जाएं।
लेविट ने कहा कि अमेरिकी मिलिट्री ईरान के मिसाइल प्रोडक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म करने के लिए काम कर रही है। पिछले 10 दिनों में चलाया गया अभियान अब तक बहुत सफल रहा है और अमेरिकी सैनिक इस लड़ाई में उम्मीद से भी ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
अमेरिका ने ईरान की नेवी के 50 से ज्यादा जहाज नष्ट कर दिए हैं, जिनमें एक बड़ा ड्रोन कैरियर जहाज भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तय किए गए मकसद ही बनाए रखे जाएंगे। लेविट ने यह भी कहा कि ट्रंप को भरोसा है कि ये लक्ष्य जल्द ही हासिल कर लिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट से किसी भी जहाज या टैंकर को एस्कॉर्ट नहीं किया है। जब ईरान बिना किसी शर्त के सरेंडर कर देगा और ट्रम्प को लगेगा कि लक्ष्य पूरे हो गए हैं, तब ईरान में ऑपरेशन खत्म हो जाएगा।
05:23 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- इजराइल के हाइफा में तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया
ईरान ने दावा किया है कि उसने इजराइल के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाते हुए हाइफा में तेल रिफाइनरी और फ्यूल स्टोरेज टैंकों पर हमला किया। ईरान के खातम अल-अंबिया सशस्त्र बल मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह कार्रवाई हालिया हमलों की नई लहर के तहत की गई।
ईरान के मुताबिक ड्रोन के जरिए हाइफा की तेल और गैस रिफाइनरी के साथ-साथ फ्यूल स्टोरेज टैंकों को निशाना बनाया गया। यह हमला ईरान के जवाबी सैन्य अभियान की 33वीं लहर का हिस्सा बताया गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि यह कार्रवाई ईरान के तेल डिपो और ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाए जाने के जवाब में की गई है।
05:06 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कतर बोला- ईरान के हमलों को नाकाम कर रहे
कतर ने कहा है कि उसकी सेना ईरान की ओर से हो रहे हमलों को नाकाम कर रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने बताया कि ईरान की ओर से लगातार हमलों की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
माजिद ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि कतर के क्षेत्र में ईरान की ओर से हमलों की कोशिशें लगातार जारी हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी हमले में ऐसे अहम नागरिक ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचा है, जिन पर आम लोगों का जीवन निर्भर करता है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
05:00 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कतर ने हमले रोकने और जल्द बातचीत की अपील की
कतर ने मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच सभी पक्षों से हमले रोकने और जल्द कूटनीतिक बातचीत शुरू करने की अपील की है।
कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि उनका देश तनाव कम करने और क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के लिए सभी कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन करता है।
उन्होंने कहा कि हमले रोककर जल्द बातचीत की मेज पर लौटना क्षेत्र के लोगों के हित में होगा। इससे अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के साथ-साथ वैश्विक आर्थिक स्थिरता को भी मजबूती मिलेगी
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जब तक कतर पर रोजाना हमले हो रहे हैं, तब तक उसकी प्राथमिकता इन हमलों से बचाव और जवाब देना है।
04:43 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी दूत विटकॉफ अगले हफ्ते इजराइल जा सकते हैं
अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ अगले हफ्ते इजराइल का दौरा कर सकते हैं। CNBC न्यूज को दिए इंटरव्यू में विटकॉफ ने कहा कि इस यात्रा के दौरान ईरान के साथ जारी जंग की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।
विटकॉफ के मुताबिक रूस ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों की खुफिया जानकारी ईरान के साथ साझा करने से इनकार किया है। यह इनकार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन बातचीत के दौरान किया।
04:26 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
यूक्रेन खाड़ी देशों में मिलिट्री एक्सपर्ट्स भेजेगा
यूक्रेन इस हफ्ते अपने मिलिट्री एक्सपर्ट्स को कतर, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब भेजेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि ये एक्सपर्ट्स ईरानी ड्रोन से निपटने के तरीकों पर इन देशों को सलाह देंगे।
यूक्रेन को ईरान में बने शहीद ड्रोन से मुकाबले का लंबा अनुभव है। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जारी चार साल के युद्ध में इन ड्रोन का इस्तेमाल किया है। इसी अनुभव के आधार पर यूक्रेन अब खाड़ी देशों के साथ अपनी सैन्य विशेषज्ञता साझा करेगा।
04:13 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
डेनमार्क ने तेहरान में दूतावास अस्थायी रूप से बंद किया
डेनमार्क ने ईरान की राजधानी तेहरान में अपना दूतावास अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने कहा कि मौजूदा सुरक्षा हालात इतने तनावपूर्ण हो गए हैं कि दूतावास को खुला रखना संभव नहीं है।
रासमुसेन ने पत्रकारों से कहा कि बढ़ते सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि डेनमार्क का यह कदम कई अन्य यूरोपीय देशों के फैसलों के अनुरूप है, जिन्होंने क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अपने राजनयिक मिशनों की सुरक्षा पर पुनर्विचार किया है।
04:03 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
WHO ने ईरान में जहरीली बारिश की चेतावनी दी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ईरान में जहरीली ‘ब्लैक रेन’ को लेकर चेतावनी जारी की है। संगठन के मुताबिक तेल ठिकानों पर हमलों के बाद हवा में जहरीले रसायन फैल गए हैं, जिसके कारण तेल युक्त बारिश हो रही है और इससे लोगों में सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
WHO ने कहा कि हमलों के बाद हवा में टॉक्सिक हाइड्रोकार्बन, सल्फर ऑक्साइड और नाइट्रोजन यौगिक फैल गए हैं। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द, आंखों और त्वचा में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
लंबे समय तक ऐसे प्रदूषण के संपर्क में रहने से कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। WHO ने लोगों से घरों के अंदर रहने और प्रदूषण से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ईरान में ऑयल डिपो पर हमले के बाद आसमान में काले धुएं के जहरीले बादल छा गए हैं।
03:51 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान से दागे गए रॉकेट सेंट्रल इजराइल में गिरे
लेबनान से दागे गए रॉकेट सेंट्रल इजराइल के कई इलाकों में गिरने से कई लोग घायल हो गए। इजराइली सेना के मुताबिक अधिकांश रॉकेटों को एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही इंटरसेप्ट कर लिया, लेकिन दो रॉकेट अलग-अलग स्थानों पर गिर गए।
इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि लेबनान की ओर से कई रॉकेट दागे गए थे। सेना के मुताबिक इनमें से ज्यादातर को रक्षा प्रणाली ने रोक लिया, लेकिन दो प्रोजेक्टाइल समय पर इंटरसेप्ट नहीं किए जा सके और वे जमीन पर गिर गए।
हमले में कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। इजराइल के होम फ्रंट कमांड और एयर फोर्स की संयुक्त जांच में पाया गया कि रॉकेटों का पता तो चल गया था, लेकिन उन्हें समय रहते रोकने में तकनीकी कारणों से देरी हुई।
03:47 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में 4 कस्बे खाली करने को कहा
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के चार कस्बों के लोगों को तुरंत अपने घर खाली करने का आदेश दिया है। इजराइली सेना ने कहा कि नबातियेह प्रांत के अर्नौन, योहमोर, अल-शर्कियाह और जौतर अल-घरबियाह के निवासियों को तुरंत उत्तर की ओर चले जाना चाहिए, क्योंकि इलाके में सैन्य कार्रवाई की जा सकती है।
03:32 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका ने ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने का वीडियो शेयर किया
03:19 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल बोला- ईरान ने फिर मिसाइलें दागी
इजराइल ने बताया किया है कि ईरान ने उसकी ओर फिर मिसाइलें दागी हैं। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) के मुताबिक मिसाइल लॉन्च का पता चलते ही देश के एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए और खतरे को रोकने की कोशिश की जा रही है।
सेना ने कहा कि एयर डिफेंस सिस्टम इन मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही नागरिकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और अलर्ट मिलने पर सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील की गई है।
02:59 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका ने युद्ध के पहले 2 दिन में 5.6 अरब डॉलर खर्च किए
ईरान के साथ जारी युद्ध के पहले दो दिनों में अमेरिका ने करीब 5.6 अरब डॉलर खर्च किए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने संसद (कांग्रेस) को दी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक युद्ध के शुरुआती दिनों में अमेरिकी सेना ने लंबी दूरी की प्रिसिजन-गाइडेड म्यूनिशन समेत कई महंगे और उन्नत हथियारों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया।
अमेरिका और उसके सहयोगियों को ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन को रोकने के लिए भी बड़ी संख्या में एयर डिफेंस म्यूनिशन इस्तेमाल करने पड़े।
इतनी तेजी से हथियारों के इस्तेमाल को लेकर अमेरिकी संसद में चिंता बढ़ गई है। युद्ध लंबा खिंचने पर अमेरिकी प्रशासन को नए हथियारों के उत्पादन के लिए कांग्रेस से अतिरिक्त फंडिंग मांगनी पड़ सकती है।
02:47 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
श्रीलंका से ईरान लाए जाएंगे नौसैनिकों के शव
अमेरिकी हमले में डूबे ईरानी युद्धपोत के मारे गए नौसैनिकों के शव श्रीलंका से ईरान वापस लाए जाएंगे। ईरान की सेना के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि 104 में से 84 शवों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द देश भेजा जाएगा।
ईरान के मुताबिक शवों की स्वदेश वापसी उसके विदेश मंत्रालय के प्रयास और श्रीलंका सरकार के सहयोग से की जा रही है। ईरानी युद्धपोत ‘देना’ पिछले हफ्ते अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में डूब गया था, जिसमें कई नौसैनिकों की मौत हो गई थी।
02:34 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी राष्ट्रपति बोले- हमें मिटाने का सपना देखने वाले इतिहास नहीं जानते
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा है कि कोई भी ताकत ईरान को खत्म नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि ईरान कम से कम 6,000 साल पुरानी सभ्यता का वारिस है और इतिहास में कई हमलावर आए और चले गए, लेकिन ईरान कायम रहा।
सोशल मीडिया पोस्ट में पजशकियान ने कहा कि जो लोग ईरान को मिटाने का सपना देखते हैं, वे इतिहास को नहीं समझते। उनके मुताबिक कई आक्रांताओं ने ईरान को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन वे सभी असफल रहे। उन्होंने कहा कि हमलावर आते-जाते रहे, लेकिन ईरान हमेशा कायम रहा है और आगे भी रहेगा।
02:21 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
नीदरलैंड ईरानी दूतावास से अपना स्टाफ हटाएगा
नीदरलैंड ने ईरान में बढ़ते सुरक्षा खतरे के बीच तेहरान स्थित अपने दूतावास से स्टाफ हटाने का फैसला किया है। डच सरकार ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए दूतावास की गतिविधियां अस्थायी रूप से अजरबैजान की राजधानी बाकू से संचालित की जाएंगी।
सरकार के मुताबिक क्षेत्र में बढ़ते जोखिम को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। हालात सामान्य होने के बाद व्यवस्था की फिर से समीक्षा की जाएगी।
डच अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी कारण दूतावास की गतिविधियों को फिलहाल ईरान से बाहर स्थानांतरित किया जा रहा है।
02:09 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- महिला फुटबॉल टीम घर लौटे, खुले दिल से स्वागत होगा
ऑस्ट्रेलिया में एशिया कप खेलने गई ईरान की महिला फुटबॉल टीम को सरकार ने देश लौटने का भरोसा दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि खिलाड़ियों को “खुले दिल से” स्वागत के साथ वापस बुलाया जा रहा है। यह बयान ऐसे समय आया है जब टीम के पांच खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में शरण की मांग की है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि टीम के खिलाड़ियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। ईरान के जनरल प्रॉसीक्यूटर के कार्यालय ने भी बाकी खिलाड़ियों को “शांति और भरोसे” के साथ देश लौटने का निमंत्रण दिया है।
दरअसल 3 मार्च को एशियन कप टूर्नामेंट के पहले मैच से पहले ईरान के राष्ट्रगान के दौरान कुछ खिलाड़ियों ने मौन रहकर विरोध जताया था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इस बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के पांच खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में शरण मांग ली है।
01:59 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का UAE की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइरी पर हमला
ईरान ने मंगलवार को UAE की राजधानी अबू धामी में सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी पर हमला किया जिससे वहां पर आग लग गई। अल जजीरा की रिपोर्ट्स के मुताबिक हमला रुवैस इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स पर हुआ, जिसके बाद उसे बंद कर दिया गया है। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
रुवैस, अबू धाबी शहर से करीब 240 किलोमीटर पश्चिम में अल धाफरा क्षेत्र में स्थित है। यह जगह पहले एक छोटा सा तटीय इलाका थी, लेकिन अब यह UAE के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा और औद्योगिक केंद्रों में से एक बन चुकी है।
रुवैस कॉम्प्लेक्स की रिफाइनिंग क्षमता करीब 9.22 लाख बैरल कच्चे तेल और कंडेनसेट प्रतिदिन है। इसी वजह से यह मिडिल ईस्ट की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी मानी जाती है और दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल-साइट रिफाइनरियों में भी शामिल है।
01:49 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
हेगसेथ बोले- इराक जैसा हाल ईरान में नहीं होगा
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा- “हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक दुश्मन पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता। यह सब हमारे तय समय और हमारी शर्तों पर होगा।”
हेगसेथ ने कहा, “आज ईरान के अंदर हमलों का अब तक का सबसे बड़े दिन होगा। सबसे ज्यादा लड़ाकू विमान, सबसे ज्यादा बमवर्षक और सबसे ज्यादा हमले किए जाएंगे। हमारी खुफिया जानकारी पहले से कहीं ज्यादा सटीक और मजबूत है।”
हेगसेथ ने यह भी कहा कि ईरान लगातार कमजोर होता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में ईरान ने जितनी मिसाइलें दागी हैं, वह अब तक की उसकी क्षमता के मुकाबले सबसे कम रही हैं।
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि यह युद्ध 2003 के इराक युद्ध जैसा नहीं होगा। उस समय अमेरिका ने इराक पर हमला किया था और फिर वहां सालों तक फंसा रहा, सरकार बनाने और देश को संभालने की कोशिश करता रहा। इस बार ऐसा नहीं होगा।
01:38 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी अधिकारी बोले- 3 टारगेट्स पर काम कर रही सेना
अमेरिका के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के एयर फोर्स जनरल डैन केन ने कहा- अमेरिकी सेना फिलहाल तीन मिलिट्री टारगेट्स पर ध्यान दे रही है।
पहला- ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन क्षमता को नष्ट करना, ताकि वे अमेरिका और क्षेत्र के दूसरे देशों पर हमले न कर सकें।
दूसरा- ईरानी नौसेना पर लगातार हमले करना, ताकि वह होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए आवाजाही और गतिविधियां जारी न रख सके।
तीसरा- ईरान के सैन्य और औद्योगिक ढांचे के अंदर तक जाकर कार्रवाई कर रहे हैं, ताकि आने वाले कई सालों तक ईरानी शासन अमेरिका और उसके साझेदारों पर हमला न कर सके और अपनी सीमाओं के बाहर ताकत न दिखा सके।
01:22 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका बोला- ईरान के 50 से ज्यादा नौसैनिक जहाज तबाह किए
अमेरिका ने दावा किया है कि ईरान के साथ जारी जंग के पहले दस दिनों में उसके 50 से अधिक नौसैनिक जहाज नष्ट कर दिए गए हैं। वाशिंगटन में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान अमेरिकी वायुसेना के जनरल डैन केन ने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के उन जहाजों को निशाना बना रही है जो समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाने में लगे थे।
उन्होंने यह भी कहा कि ईरान जवाबी कार्रवाई कर रहा है, लेकिन वह उतनी बड़ी चुनौती साबित नहीं हुआ जितना पहले अनुमान लगाया गया था।
01:04 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- ट्रम्प सावधान रहो, कहीं तुम ही खत्म न हो जाओ
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने ट्रम्प की धमकी पर जवाब दिया है। ट्रम्प ने कहा था कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल के व्यापार को रोकता रहा तो अमेरिका उस पर 20 गुना ज्यादा ताकत से हमला करेगा।
इस पर लारीजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ईरानी लोग ट्रम्प की खोखली धमकियों से नहीं डरते। उन्होंने कहा कि ट्रम्प से पहले भी कई ताकतवर लोग ईरान को खत्म करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन वे सफल नहीं हुए।
लारीजानी ने चेतावनी देते हुए कहा कि ट्रम्प सावधान रहो, कहीं तुम्हारा ही खात्मा न हो जाए।
12:49 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ईरान शर्तें माने तो बातचीत संभव
ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान से बातचीत करने के लिए तैयार हो सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह बातचीत की शर्तों पर निर्भर करेगा। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प से जब तेहरान के साथ वार्ता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने सुना है कि ईरान बातचीत करना चाहता है।
ट्रम्प ने संकेत दिया कि अगर प्रस्ताव और शर्तें अमेरिका के हितों के अनुसार हों तो बातचीत संभव है। हालांकि उन्होंने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई पर भी संदेह जताया और कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह शांति बनाए रख पाएंगे।
12:36 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तेहरान में हमलों में 460 लोगों की मौत, 4,000 घायल
ईरान की राजधानी तेहरान में हमलों के बाद अब तक 460 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 4,309 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी तेहरान के आपात स्वास्थ्य विभाग के उप प्रमुख ने दी है। उन्होंने बताया कि पूरे ईरान में इन हमलों में अब तक 1,200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 10,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
12:21 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
बहरीन का दावा- 105 मिसाइल और 176 ड्रोन मार गिराए
बहरीन की सेना ने कहा है कि उसने ईरान के जवाबी हमलों की शुरुआत से अब तक 105 मिसाइल और 176 ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया है।
सेना के जनरल कमांड ने बयान में कहा कि देश की वायु रक्षा प्रणाली लगातार ईरान के हमलों का जवाब दे रही है।
12:08 PM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अबू धाबी के इंडस्ट्रियल एरिया में ड्रोन हमले से आग
अबू धाबी में स्थित इंटीग्रेटेड रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स रुवैस इंडस्ट्रियल एरिया में ड्रोन हमले के बाद आग लग गई। यह जानकारी अमीरात के मीडिया कार्यालय ने दी है।
अधिकारियों के अनुसार ड्रोन हमले के कारण एक औद्योगिक सुविधा में आग लगी, जिसके बाद आपातकालीन सेवाओं को मौके पर भेजा गया।
राहत और बचाव दल आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

रुवैस अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) द्वारा विकसित किया गया है और दुनिया के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में से एक बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
11:50 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
जंग से किस देश को क्या नुकसान
ऊर्जा संकट-
- भारत: कतर और UAE से 59% LNG खरीदता है। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से सप्लाई रुक गई है, जिससे महंगाई का खतरा बढ़ रहा है।
- पाकिस्तान: कतर-UAE पर निर्भरता से गंभीर ऊर्जा संकट। मंत्रियों के विदेश यात्रा पर रोक लगी है, स्कूल दो हफ्ते के लिए बंद कर दिए गए हैं, घर से काम करने की सलाह।
- बांग्लादेश: पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लिमिट लागू, यूनिवर्सिटीज बंद।
- वियतनाम: ईंधन बचाने के लिए कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा।
- मिस्र: फ्यूल की कीमतें 30 प्रतिशत तक बढ़ीं।
- थाईलैंड: लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल।
- सऊदी अरब: रास तनुरा रिफाइनरी, जो दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी है, हमले के कारण ठप है।
अप्रवासी संकट-
- भारत: खाड़ी देशों में फंसे करीब 52,000 भारतीय वापस लौटे।
- अफगानिस्तान: ईरान से करीब 80 हजार अफगानी लौट चुके हैं। 2,000 अफगानी लोग रोज सीमा पार कर रहे हैं।
- सीरिया: 2 मार्च से अब तक 80 हजार से ज्यादा सीरियाई लेबनान से लौटे।
- लेबनान: 5 लाख लोगों ने देश छोड़ा।
हवाई यातायात संकट-
- ईरान और इजराइल ने अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद किया।
- UAE, कतर, कुवैत ने एयरस्पेस बंद किया, हजारों उड़ानें रद्द।
- इराक ने एयरस्पेस बंद रखने की अवधि 72 घंटे बढ़ाई।
- पाकिस्तान ने भी हवाई क्षेत्र के कुछ हिस्से बंद किए।
11:35 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
EU बोला- ईरान युद्ध से अब तक रूस को सबसे ज्यादा फायदा
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने कहा है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से अब तक सबसे ज्यादा फायदा रूस को हुआ है।
ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के राजदूतों को संबोधित करते हुए कोस्टा ने कहा कि ऊर्जा की कीमतें बढ़ने से रूस को अधिक आय मिल रही है, जिससे वह यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध को वित्तीय मदद दे सकता है।
उन्होंने कहा कि बढ़ते संघर्ष के कारण कई सैन्य संसाधन भी दूसरी दिशा में जा रहे हैं, जो यूक्रेन की मदद के लिए इस्तेमाल हो सकते थे। कोस्टा के अनुसार इस युद्ध के कारण वैश्विक ध्यान भी यूक्रेन से हटकर ईरान पर केंद्रित हो गया है, जिसका लाभ रूस को मिल रहा है।
11:23 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तुर्किये ने पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात किया
तुर्किये ने देश में पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात करने का फैसला किया है। तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की सीमाओं और हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए नाटो और अन्य सहयोगी देशों के साथ भी लगातार बातचीत हो रही है।
यह डिफेंस सिस्टम विमान, क्रूज मिसाइल, टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन और कुछ हद तक हाइपरसोनिक थ्रेट्स को रोकने के लिए डिजाइन की गई है।
मंत्रालय के अनुसार इन सुरक्षा उपायों के तहत तुर्किये के मालात्या शहर में पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली तैनात की जा रही है, ताकि हवाई क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत की जा सके।
मालात्या शहर में क्यूरेजिक एयरबेस स्थित है, जो तुर्किये का एक महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाना है। यहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं और नाटो का एक प्रारंभिक चेतावनी रडार सिस्टम भी मौजूद है, जो ईरान से दागी जाने वाली मिसाइलों का पता लगाने में सक्षम है।
11:09 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प की धमकी- होर्मुज स्ट्रेट बंद किया तो 20 गुना ताकत से हमला करेंगे
ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही रोकने की कोशिश की तो अमेरिका उस पर अब तक से 20 गुना ज्यादा ताकत से हमला करेगा।
ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अगर ईरान तेल के प्रवाह को रोकने के लिए कोई कदम उठाता है, तो अमेरिका ऐसे ठिकानों को निशाना बनाएगा जिन्हें आसानी से नष्ट किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इससे ईरान के लिए दोबारा देश को खड़ा करना लगभग असंभव हो जाएगा। ट्रम्प ने कहा कि ऐसी स्थिति में मौत और तबाही” देखने को मिलेगी, हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसी नौबत न आए।
होर्मुज स्ट्रेट ओमान और ईरान के बीच स्थित है। यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है। दुनिया की कुल पेट्रोलियम खपत का लगभग 20 प्रतिशत इसी रास्ते से गुजरता था।
10:56 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का दावा- अमेरिका-इजराइल हमलों में 193 बच्चों की मौत
ईरान सरकार की प्रवक्ता फातिमा मोहाजेरानी ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में अब तक 193 बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे कम उम्र की पीड़ित आठ महीने की एक बच्ची है।
मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार मोहाजेरानी ने एक प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमलों में चार महीने का एक नवजात बच्चा भी घायल हुआ है।
प्रवक्ता ने यह भी कहा कि इन हमलों में स्वास्थ्य क्षेत्र को भी नुकसान पहुंचा है। अब तक 11 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो चुकी है। उनके अनुसार कुल 52 स्वास्थ्य सेवा इकाइयों को निशाना बनाया गया है। इनमें 29 चिकित्सा केंद्र, 19 आपातकालीन इकाइयां और 16 एम्बुलेंस शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि हमलों में चार एम्बुलेंस और एक रेस्क्यू हेलिकॉप्टर भी नष्ट हो गया है।
10:42 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इराक ने एयरस्पेस बंद रखने की अवधि बढ़ाई
इराक के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने देश के एयरस्पेस को बंद रखने की अवधि बढ़ा दी है। अब सभी आने-जाने और ऊपर से गुजरने वाली उड़ानों के लिए इराक का एयरस्पेस अगले 72 घंटे तक बंद रहेगा।
यह अस्थायी एहतियाती कदम आज दोपहर से लागू किया गया है और यह शुक्रवार तक जारी रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि यह फैसला क्षेत्र में जारी सुरक्षा स्थिति और हालिया घटनाओं को देखते हुए लिया गया है।
प्राधिकरण ने यह भी कहा कि हालात की लगातार समीक्षा की जा रही है और स्थिति में बदलाव होने पर आगे का फैसला लिया जाएगा।
10:29 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान से हजारों अफगान नागरिक वापस लौट रहे
अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान में रह रहे हजारों अफगान नागरिक देश छोड़कर सीमा पार कर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार ईरान में करीब 30 लाख से 50 लाख तक अफगान नागरिक रहते हैं। मौजूदा हालात के कारण लगभग 2,000 लोग हर दिन सीमा पार कर अफगानिस्तान लौट रहे हैं। इनमें से कई लोग पहले ही युद्ध, हिंसा और गरीबी के कारण विस्थापित हो चुके हैं।
अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रतिनिधि अराफात जमाल ने कहा कि अफगान नागरिकों के सामने मुश्किल स्थिति है। उनके लिए यह तय करना आसान नहीं है कि वे ईरान में रहें या अपने देश लौट जाएं।
10:16 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
बहरीन में ईरानी ड्रोन हमला, इमारत क्षतिग्रस्त हुई
बहरीन की राजधानी मनामा में 10 मार्च को एक ईरानी ड्रोन हमले में इमारत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
10:07 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान से 80 हजार से अधिक सीरियाई वापस लौटे
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी UNHCR ने बताया है कि 2 मार्च से अब तक 80 हजार से अधिक सीरियाई लोग लेबनान से सीमा पार कर लौट चुके हैं।
UNHCR की प्रवक्ता सेलिन श्मिट ने सीरिया की समाचार एजेंसी साना को बताया कि इजराइली हमलों से बचने के लिए कई परिवार जल्दी-जल्दी लेबनान छोड़कर अपने देश लौटे हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग बिना सामान लिए ही निकल गए और फिलहाल अपने रिश्तेदारों के घरों में रह रहे हैं। श्मिट के अनुसार अब तक इन लोगों की ओर से आपातकालीन आश्रय की कोई मांग दर्ज नहीं की गई है।
09:59 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
बेरूत में इजराइली हमलों से कई इमारतें तबाह



09:45 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- हम युद्धविराम नहीं चाहते, हमलावरों को कड़ा जवाब देंगे
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने कहा है कि उनका देश अभी युद्धविराम नहीं चाहता।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ईरान पर हमला करने वालों को कड़ा जवाब दिया जाएगा, ताकि वे दोबारा ऐसा करने की हिम्मत न करें।
गालिबाफ ने कहा कि ईरान को नहीं लगता कि अमेरिका और इजराइल से बातचीत करके यह युद्ध खत्म होगा।
उनके मुताबिक, ईरान उस हालात को खत्म करना चाहता है जिसमें पहले युद्ध होता है, फिर बातचीत और सीजफायर होता है, और कुछ समय बाद फिर से युद्ध शुरू हो जाता है।
09:36 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इराक के पीएम ने अमेरिका से कहा- हमले के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल न करे
इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने अमेरिका से कहा है कि इराक की जमीन या एयरस्पेस का इस्तेमाल पड़ोसी देशों पर हमले के लिए नहीं होना चाहिए।
उन्होंने यह बात अमेरिकी विदेश मंत्री मार्के रुबियो से फोन पर बातचीत के दौरान कही। इराक के प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका देश ईरान जंग में शामिल नहीं होना चाहता और किसी भी तरह के संघर्ष से दूर रहना चाहता है।
उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी देश इराक के एयरस्पेस का उल्लंघन नहीं करे। युद्ध शुरू होने के बाद इराक के ऊपर कई तरफ से फाइटर जेट्स और मिसाइलें गुजरते देखे गए थे।
09:27 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
जंग के बीच थाईलैंड में वर्क फ्रॉम होम का आदेश
पाकिस्तान के बाद अब थाईलैंड ने भी ईंधन बचाने के लिए सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दे दिया है। थाई प्रधानमंत्री अनुटिन चार्नवीराकुल ने मंगलवार को यह ऐलान किया।
थाईलैंड में सरकारी कर्मचारियों के विदेश जाने पर भी रोक लग गई है। इसके अलावा लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करने जैसे कदम भी उठाए गए हैं।
एशिया के दूसरे देशों ने भी इसी तरह के उपाय किए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों में कटौती योजना का ऐलान किया है।
इसके तहत सरकारी दफ्तर हफ्ते में सिर्फ चार दिन खुलेंगे और आधे कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इस हफ्ते के अंत से स्कूल दो हफ्तों के लिए बंद रहेंगे।
वियतनाम ने लोगों से ईंधन बचाने के लिए घर से काम करने और गाड़ियों का कम इस्तेमाल करने की अपील की है, जबकि बांग्लादेश ने बिजली और ईंधन बचाने के लिए विश्वविद्यालयों को पहले ही बंद कर दिया और ईद-उल-फितर की छुट्टियां आगे बढ़ा दी हैं।
09:12 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान से उठने वाला धुआं पाकिस्तान तक पहुंच सकता है
पाकिस्तान के मौसम विभाग ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी खराब कर सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, ईरान से आने वाली हवाएं प्रदूषण को पाकिस्तान के पश्चिमी इलाकों तक आ सकती हैं। इससे वहां की हवा की क्वालिटी खराब हो सकती है।
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिमी पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में 12 मार्च तक बारिश, तेज हवाएं और गरज के साथ तूफान आ सकता है।
पाकिस्तान और ईरान के बीच करीब 900 किलोमीटर लंबी सीमा है, इसलिए ईरान में होने वाली घटनाओं का असर पाकिस्तान पर भी पड़ सकता है।
इस बीच CNN की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के ऑयल स्टोरेज ठिकानों पर हमलों के बाद शहर के ऊपर अभी भी घना काला धुआं छाया हुआ है और वहां की हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है।

ईरान की राजधानी तेहरान में ऑयल स्टोरेज पर हमले के बाद पूरे शहर में धुएं के बादल छा गए थे।
09:05 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी ने ऑयल मार्केट में संकट की चेतावनी दी
दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान जंग जारी रहती है और होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही रुकती है, तो दुनिया के ऑयल मार्केट में बड़ा संकट आ सकता है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अरामको के सीईओ अमीन नासिर ने कहा कि अगर यह परेशानी लंबे समय तक चली, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि हॉर्मुज स्ट्रेट दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण रास्ता है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल दूसरे देशों तक भेजा जाता है। अगर यहां से तेल की सप्लाई रुकती है, तो कई देशों को परेशानी हो सकती है।
नासेर ने कहा कि इससे शिपिंग, बीमा, हवाई यात्रा, खेती और ऑटोमोबाइल जैसे कई इंडस्ट्री पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस समय दुनिया में तेल का भंडार पिछले 5 साल में सबसे कम है। इसलिए अगर सप्लाई और कम हुई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
08:59 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तुर्किये में अमेरिका का पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम तैनात
तुर्किये ने कहा है कि उसके एक दक्षिण-पूर्वी इलाके में अमेरिका का MIM-104 पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किया गया है। यह कदम NATO की ओर से सुरक्षा बढ़ाने के लिए उठाया गया है।
तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हाल के घटनाक्रम को देखते हुए देश अपनी सीमा और हवाई क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत कर रहा है।
मंत्रालय के मुताबिक, यह सिस्टम मालत्या शहर में लगाया गया है और इसे जल्द ही पूरी तरह काम करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इससे पहले तुर्किये के राष्ट्रपति ने ईरान को चेतावनी दी थी कि वह कोई उकसाने वाला कदम न उठाए।
तुर्किये का कहना है कि ईरान से छोड़ी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल उसके एयरस्पेस में आ गई थी, जिसे बाद में NATO के मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने तबाह कर दिया।
हालांकि ईरान ने तुर्किये की ओर मिसाइल दागने की बात से इनकार किया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बघाई ने कहा कि यह घटना किसी ‘फर्जी साजिश’ का हिस्सा भी हो सकती है।

08:45 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
दक्षिण कोरिया बोला- अमेरिका को हथियार ले जाने से नहीं रोक सकते
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने कहा है कि वे अमेरिका को अपने हथियार वापस ले जाने से रोक नहीं सकते।
उनका यह बयान उन रिपोर्टों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि अमेरिका अपने पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम को ईरान के साथ चल रहे युद्ध में इस्तेमाल के लिए दूसरी जगह भेज रहा है।
इन खबरों से एशिया में चिंता बढ़ गई है कि अगर अमेरिका अपने कुछ हथियार हटा लेता है, तो चीन और उत्तर कोरिया जैसे देशों से सैन्य खतरे के सामने उसके सहयोगी कमजोर पड़ सकते हैं।
ली ने कहा कि इन हथियारों को हटाने से घबराने की जरूरत नहीं है। रक्षा बजट और पारंपरिक सैन्य ताकत के मामले में दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया से काफी मजबूत है।
आपको बता दें कि दक्षिण कोरिया में अमेरिका के कुछ हथियार (जैसे पैट्रियट मिसाइल सिस्टम) तैनात हैं। ये हथियार अमेरिका के हैं, सिर्फ दक्षिण कोरिया की सुरक्षा के लिए वहां रखे गए हैं।
08:32 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- अमेरिकी नेवी को ईरानी जहाज डुबोने में मजा आता है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिकी नौसेना अब तक ईरान के 46 वॉरशिप को डुबो चुकी है। उन्होंने यह बात वॉशिंगटन डीसी में कांग्रेस के रिपब्लिकन सदस्यों की एक बैठक में कही।
ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने एक सैन्य अधिकारी से पूछा था कि ईरानी जहाजों को पकड़कर दोबारा इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाता। इस पर अधिकारी ने मजाक में कहा कि डुबोना ज्यादा मजेदार है।
ट्रम्प के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि युद्ध कब खत्म होगा, यह ईरान तय करेगा। IRGC ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका और इजराइल के हमले जारी रहे तो क्षेत्र से एक लीटर तेल भी बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।
08:23 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
मिस्र में फ्यूल की कीमतें 30 प्रतिशत तक बढ़ीं
मिस्र ने घरेलू ईंधन की कीमतों में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। सरकार ने इसका कारण मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध से पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट को बताया है।
पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार यह बढ़ोतरी पेट्रोल, डीजल और वाहनों में इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक गैस पर लागू होगी।
मंत्रालय ने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध के कारण तेल की आपूर्ति और समुद्री परिवहन मार्ग प्रभावित हुए हैं। इसका सीधा असर वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर पड़ा है।
सरकार के अनुसार इसी असाधारण स्थिति को देखते हुए ईंधन की कीमतों में यह वृद्धि की गई है।
08:10 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी विदेश मंत्री बोले- अमेरिका और इजराइल का युद्ध फेल हुआ
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल का ईरान के खिलाफ चलाया जा रहा युद्ध फेल हो चुका है।
अराघची ने कहा, “उनकी पहली योजना असफल रही और अब वे दूसरी योजनाएं आजमा रहे हैं, लेकिन वे भी सफल नहीं हुई हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजराइल के पास इस युद्ध के लिए कोई स्पष्ट लक्ष्य नहीं है। उनके अनुसार इसी कारण वे रिहायशी इलाकों पर भी अंधाधुंध हमले कर रहे हैं।
अराघची ने कहा कि ईरान के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाने से वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं।
उन्होंने कहा कि युद्ध शुरू हुए लगभग 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि अमेरिका और इजराइल के पास अब कोई लक्ष्य बचा है।
07:52 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सऊदी अरब में आवासीय इलाके पर ड्रोन अटैक
सऊदी अरब की सिविल डिफेंस एजेंसी ने बताया है कि रियाद प्रांत के अज जुल्फी शहर में आज एक ड्रोन गिरा है।
एजेंसी के अनुसार ड्रोन एक आवासीय इलाके में गिरा, जिससे कुछ नुकसान हुआ। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
07:38 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया है।
IRGC के जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इरबिल में हरिर एयर बेस पर अमेरिकी सेना के मुख्यालय को लक्ष्य बनाकर मिसाइलें दागी गईं।
बयान के अनुसार इस सैन्य ठिकाने पर कुल पांच मिसाइलें दागी गईं। हालांकि इस हमले से हुए नुकसान या हताहतों के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
07:27 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के गुजरने को लेकर नई शर्त रखी
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के गुजरने को लेकर एक नई शर्त रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की सेना इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि कुछ देशों के जहाजों को इस रास्ते से गुजरने दिया जा सकता है, लेकिन इसके लिए उन देशों को पहले इजराइल और अमेरिका के राजदूतों को अपने देश से निकालना होगा।
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का बहुत अहम समुद्री रास्ता है। हर साल दुनिया के करीब 20% तेल की सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है। हालांकि अमेरिकी चैनल CNN की एक रिपोर्ट में थोड़ा अलग दावा किया गया है।
उसमें एक ईरानी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि ईरान इस रास्ते से गुजरने वाले तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों पर “सिक्योरिटी टैक्स” यानी सुरक्षा शुल्क लगाने की योजना बना रहा है, खासकर उन जहाजों पर जो अमेरिका के सहयोगी देशों के हैं।
अधिकारी ने कहा कि दुनिया में तेल की कीमतों पर कंट्रोल अब ईरान के हाथ में है और अमेरिका को इंतजार करना पड़ेगा कि ईरान आगे क्या कदम उठाता है। अधिकारी के मुताबिक एनर्जी मार्केट पहले से ही अस्थिर हो चुका है और ईरान तब तक लड़ाई जारी रखेगा जब तक ट्रम्प हार मानने की घोषणा नहीं कर देते।

07:15 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने हिजबुल्लाह के 30 ठिकानों पर हमला किया
इजराइली सेना ने कहा है कि पिछले एक सप्ताह में उसने हिजबुल्लाह से जुड़े 30 ठिकानों को निशाना बनाया है।
इजराइल का आरोप है कि यह संस्था हिजबुल्लाह की गतिविधियों को आर्थिक मदद देती है। सेना के अनुसार इन ठिकानों का इस्तेमाल हथियार खरीदने और हिजबुल्लाह के लड़ाकों को भुगतान करने के लिए किया जाता था।
इजराइल ने पहले भी इस संगठन से जुड़े कई स्थानों पर हमले किए थे। इन ठिकानों को अमेरिका ने प्रतिबंध कर रखा है।
07:05 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइली फाइटर जेट ने रात भर लेबनान पर हवाई हमले किए
लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार इजराइली फाइटर जेट ने सोमवार को रात भर देश के कई इलाकों में हवाई हमले किए।
इससे पहले हुए इजराइली हमलों में चार लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजराइल के हालिया हमलों की लहर में अब तक 486 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,313 लोग घायल हुए हैं।
06:55 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने तेहरान में न्यूक्लियर लैब पर हमला किया
इजराइली टीवी चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल ने बीती रात ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित कुछ परमाणु प्रयोगशालाओं को निशाना बनाकर हवाई हमले किए।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि ये हमले उन सुविधाओं पर हुए जो ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी मानी जाती हैं। हालांकि अभी तक ईरान की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पिछले दिनों भी अमेरिका और इजराइल ने ईरान के परमाणु ढांचे से जुड़े ठिकानों पर हमले किए जाने की खबरें आई थीं। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने हाल में यह भी बताया था कि ईरान के नतांज परमाणु परिसर के कुछ हिस्सों को हालिया हमलों में नुकसान पहुंचा है।
06:44 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी दूतावास ने बेरूत में नागरिकों से सुरक्षित जगहों पर रहने को कहा
लेबनान की राजधानी बेरूत में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को सुरक्षा चेतावनी जारी की है। दूतावास ने कहा है कि जो अमेरिकी नागरिक देश छोड़ने के उपलब्ध विकल्पों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उन्हें फिलहाल सुरक्षित स्थान पर रहना चाहिए।
सुरक्षा अलर्ट में नागरिकों से कहा गया है कि वे अपने घर के भीतर या किसी सुरक्षित इमारत में शरण लें। साथ ही उन्हें खाने-पीने का सामान, पानी, दवाइयां और अन्य जरूरी चीजें अपने पास रखने की सलाह दी गई है।
यह चेतावनी ऐसे समय जारी की गई है जब इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच लड़ाई तेज हो गई है। लेबनान सरकार के अनुसार पिछले एक सप्ताह में हुई हिंसा के कारण पांच लाख से अधिक लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं।
06:35 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
UAE बोला- ईरान से आए मिसाइल और ड्रोन हमले को रोका जा रहा है
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने की कार्रवाई कर रही है।
मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि “UAE की वायु रक्षा प्रणाली फिलहाल ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन खतरों का जवाब दे रही है।”
रिपोर्टों के अनुसार इन खतरों को रोकने के दौरान कई जगह तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं।
UAE अधिकारियों के अनुसार युद्ध शुरू होने के बाद से देश पर बड़ी संख्या में मिसाइल और ड्रोन दागे जा चुके हैं, जिनमें से अधिकांश को हवा में ही नष्ट कर दिया गया है, हालांकि कुछ मामलों में मलबा गिरने से नुकसान और हताहत भी हुए हैं।
06:22 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान जंग के पिछले 5 दिन के बड़े अपडेट्स

06:08 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- मौजूदा जंग में हमारा पलड़ा भारी
ईरान के उप विदेश मंत्री काजम गरीबाबादी ने कहा है कि मौजूदा जंग में ईरान का पलड़ा भारी है और हम ही तय करेंगे कि यह युद्ध कब खत्म होगा।
उन्होंने सरकारी टीवी पर कहा कि अगर अमेरिका और इजराइल सीजफायर की बात करते हैं, तो पहले उन्हें यह भरोसा देना होगा कि वे दोबारा हमला नहीं करेंगे और अपनी कार्रवाई की जिम्मेदारी स्वीकार करेंगे।
गरीबाबादी ने कहा कि वे सिर्फ सीजफायर की मांग कर दें और ईरान तुरंत मान जाए, ऐसा नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और इजराइल की प्लानिंग सफल नहीं हुईं और वे अपना टारगेट हासिल नहीं कर पाए।
ईरानी उप विदेश मंत्री के मुताबिक ईरान ने अमेरिका और इजराइल को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा जंग की वजह से दुनिया की एनर्जी सप्लाई और ग्लोबल अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
06:00 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया मिडिल ईस्ट की सुरक्षा के लिए सैन्य मदद भेजेगा
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथली अल्बनीज ने कहा है कि उनका देश खाड़ी देशों (मिडिल ईस्ट) की सुरक्षा के लिए मदद भेजेगा। उन्होंने बताया कि रॉयर ऑस्ट्रेलियन एयरफोर्स का ‘E-7A वेजटेल सर्विलांस प्लेन’ और सैन्य कर्मियों को खाड़ी क्षेत्र भेजा जाएगा।
यह विमान चार हफ्तों तक वहां के आसमान की निगरानी करेगा और हवाई सुरक्षा में मदद करेगा। ऑस्ट्रेलिया UAE को मिडिल रेंस की एयर-टू-एयर मिसाइलें भी देगा, ताकि देश अपनी रक्षा मजबूत कर सके।
प्रधानमंत्री अल्बनीज ने कहा कि यह फैसला UAE के राष्ट्रपति से फोन पर हुई बातचीत के बाद लिया गया। ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि वह खाड़ी देशों की सुरक्षा में सहयोग करना चाहता है।
05:50 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- अमेरिका से अब बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं
ईरान के सर्वोच्च नेता के विदेश नीति सलाहकार कमाल खर्राजी ने कहा है कि अमेरिका के साथ अब बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं बची है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की सेना लंबे युद्ध के लिए तैयार है।
एक इंटरव्यू में खर्राजी ने कहा, “मुझे अब बातचीत के लिए कोई जगह नहीं दिखती।” उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका ने पहले भी बातचीत के दौरान अपने वादे पूरे नहीं किए और बातचीत जारी रहते हुए ही ईरान पर हमले किए।
उन्होंने संकेत दिया कि मौजूदा युद्ध लंबे समय तक चल सकता है और यह तब तक जारी रह सकता है जब तक अमेरिका और उसके सहयोगियों पर आर्थिक दबाव नहीं बढ़ जाता।
खर्राजी ने यह भी कहा कि ईरान की सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व इस संघर्ष में एकजुट है और देश लंबे समय तक मुकाबला करने की तैयारी में है।
05:35 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सऊदी और कुवैत ने ईरानी ड्रोन गिराए
ईरान की तरफ से मंगलवार सुबह सऊदी अरब और कुवैत की तरफ ड्रोन भेजे गए। दोनों देशों की सेना ने इन ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश के ऑयल रीजन में दो ड्रोन गिराए गए। वहीं कुवैत की नेशनल गार्ड ने कहा कि देश के उत्तर और दक्षिण इलाकों में हमला करने आए 6 ड्रोन को गिरा दिए गए।
05:27 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका ने 25 नए B-2 स्पिरिट बॉम्बर्स खरीदने का ऑर्डर दिया
ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने 25 नए B-2 स्पिरिट बॉम्बर्स प्लेन खरीदने का ऑर्डर दिया है। उनके मुताबिक ये पहले से ज्यादा मॉर्डन होंगे और अमेरिका की मिलिट्री पावर को और मजबूत करेंगे।
ट्रम्प ने आरोप लगाया कि पुराने परमाणु ठिकाने तबाह होने के बाद ईरान एक नए ठिकाने पर न्यूक्लियर प्रोग्राम फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहा था। इस जगह को ग्रेनाइट पत्थरों से सुरक्षित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इसी के साथ ईरान तेजी से बैलिस्टिक मिसाइलें भी बना रहा था, जिससे अमेरिका के विदेशों में मौजूद सैन्य ठिकानों और भविष्य में अमेरिका की जमीन तक खतरा पहुंच सकता था।
05:24 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
हिजबुल्लाह का दावा- इजराइली सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया
लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने कहा है कि उसके लड़ाकों ने दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैनिकों पर घात लगाकर कई हमले किए। हिजबुल्लाह का दावा है कि इस हमले में तीन मर्कवा टैंक को निशाना बनाया गया, जिनमें आग लग गई।
हिजबुल्लाह ने इससे पहले कहा था कि उसने मरकाबा कस्बे में मौजूद इजराइली सैनिकों पर दो बार रॉकेट दागे। संगठन ने यह भी दावा किया कि ऐतरौन गांव के खानूक इलाके में इजराइली सेना पर तोपों से हमला किया गया।
इसके अलावा हिजबुल्लाह का कहना है कि मारून अल-रास बॉर्डर सिटी के पास कहिल हाइट्स इलाके में भी इजराइली सैनिकों पर रॉकेट से हमला किया गया।लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने कहा है कि उसके लड़ाकों ने दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैनिकों पर घात लगाकर कई हमले किए। हिजबुल्लाह का दावा है कि इस हमले में तीन मर्कवा टैंक को निशाना बनाया गया, जिनमें आग लग गई।
हिजबुल्लाह ने इससे पहले कहा था कि उसने मरकाबा कस्बे में मौजूद इजराइली सैनिकों पर दो बार रॉकेट दागे। संगठन ने यह भी दावा किया कि ऐतरौन गांव के खानूक इलाके में इजराइली सेना पर तोपों से हमला किया गया।
इसके अलावा हिजबुल्लाह का कहना है कि मारून अल-रास बॉर्डर सिटी के पास कहिल हाइट्स इलाके में भी इजराइली सैनिकों पर रॉकेट से हमला किया गया।
04:57 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- मुझे ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले की ज्यादा जानकारी नहीं
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के एक स्कूल पर टॉमहॉक क्रूज मिसाइल से हमले की खबरों के बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले की अभी जांच चल रही है।
यह मामला 28 फरवरी को ईरान के दक्षिणी शहर मिनाब में गर्ल्स स्कूल पर हुए एक धमाके से जुड़ा है। उस दिन स्कूल के पास जोरदार विस्फोट हुआ था।
ईरान के अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। ईरान ने इसके लिए अमेरिका और इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि अमेरिका ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि मामले की जांच हो रही है।
ट्रम्प ने कहा कि टॉमहॉक मिसाइल बहुत ताकतवर हथियार है और इसे सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि कुछ दूसरे देश भी इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है ईरान के पास भी कुछ ऐसी मिसाइलें हों, इसलिए अभी कुछ पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता।

गर्ल्स स्कूल पर हमले के अगले दिन यानी 1 मार्च को छात्राओं का सार्वजनिक अंतिम संस्कार किया गया था।
04:47 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान जंग से पाकिस्तान में तेल महंगा, स्कूल बंद, मंत्रियों की सैलरी रुकी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों में कटौती योजना का ऐलान किया है। इसके तहत सरकारी दफ्तर हफ्ते में सिर्फ चार दिन खुलेंगे और आधे कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इस हफ्ते के अंत से स्कूल दो हफ्तों के लिए बंद रहेंगे।
पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, मंत्रियों और सलाहकारों के विदेश दौरे रोक दिए गए हैं। मंत्री दो महीने तक वेतन नहीं लेंगे और सांसदों की सैलरी में 25% की कटौती होगी।
वहीं, पाकिस्तान में अब दो महीने तक सरकारी गाड़ियों को 50% कम ईंधन मिलेगा। 60% सरकारी वाहन नहीं चलेंगे। सभी सरकारी विभाग अपने खर्च में 20% कटौती करेंगे।
शरीफ ने कहा कि अमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष की वजह से कच्चे तेल की कीमत 60 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई है। इस वजह से यह निर्णय लिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
04:33 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प के बयान का असर- कच्चा तेल 9% सस्ता हुआ
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी मंगलवार को 10 मार्च बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। एशिया में शुरुआती कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमतें करीब 8.5% गिरकर 92.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। इससे पहले कल ये 115 डॉलर के पास चला गया था।
वहीं अमेरिकी तेल (WTI) भी करीब 9% टूटकर 88.60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। तेल की कीमतों में यह कमी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने जंग जल्द खत्म होने की बात कही थी। पढ़ें पूरी खबर…

04:29 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प ने ईरान के बिजली ठिकानों पर हमले की धमकी दी
डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने दुनिया में तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश की, तो अमेरिका ईरान के बिजली बनाने वाले बड़े ठिकानों पर हमला करेगा।
उन्होंने कहा कि अगर इन ठिकानों पर हमला हुआ, तो ईरान को उन्हें दोबारा बनाने में कई साल लग जाएंगे। हालांकि अमेरिका ऐसा तभी करेगा जब मजबूरी होगी।
ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ईरान को दुनिया की तेल सप्लाई रोकने नहीं देगा। अगर ईरान ने ऐसा करने की कोशिश की तो उसे बहुत कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध खत्म होने के बाद तेल और गैस की कीमतें कम हो सकती हैं, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका कुछ तेल से जुड़े प्रतिबंधों में ढील दे रहा है, ताकि बाजार में तेल की कीमतें कम हो सकें। ट्रम्प ने कहा कि वो चाहते हैं कि ईरान में ऐसा नया नेता आए जो दुनिया के लिए खतरा न बने।
04:19 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- जंग के शुरुआती 2 दिन में ही ईरान की सैन्य ताकत खत्म कर दी
ट्रम्प ने सोमवार को दावा किया कि ईरान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ (भयंकर गुस्सा) में अमेरिका को बड़ी कामयाबी मिली है। ट्रम्प का दावा है कि इस ऑपरेशन के पहले दो दिनों में ही ईरान की सैन्य ताकत लगभग खत्म कर दी गई।
ट्रम्प ने कहा कि अब ईरान के पास न नौसेना बची है, न वायुसेना और न ही एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम। उन्होंने कहा कि ईरान के रडार सिस्टम, संचार व्यवस्था और कई सैन्य ठिकाने भी तबाह कर दिए गए हैं।
ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका चाहे तो अभी ही इस ऑपरेशन को बड़ी जीत घोषित कर सकता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर अमेरिका आगे भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
04:02 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प की धमकी-ईरान पर 20 गुना ताकत से हमला करेंगे
ट्रम्प ने सोमवार रात ईरान पर बड़े हमले की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश की, तो अमेरिका उस पर 20 गुना ज्यादा ताकत से हमला करेगा। दुश्मन के पूरी तरह खत्म होने तक यह जंग जारी रहेगी।
ट्रम्प ने यह भी बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान में अब तक 5,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि कुछ बहुत अहम ठिकानों को अभी जानबूझकर नहीं निशाना बनाया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर बाद में कार्रवाई की जा सके।
ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और इजराइल ने इस युद्ध में काफी बड़ी बढ़त हासिल कर ली है और हो सकता है कि यह लड़ाई जल्द खत्म हो जाए, लेकिन फिलहाल मिलिट्री ऑपरेशन जारी रहेगा।

03:29 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- मुजतबा को सुप्रीम लीडर चुनना बड़ी गलती
डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर के रूप में मुजतबा खामेनेई के चयन को ‘बड़ी गलती’ बताया है। NBC न्यूज से बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे को सर्वोच्च नेता बनाना ईरान का गलत फैसला है।
इसके अलावा ट्रम्प ने ईरान के तेल पर कब्जा करने को लेकर चल रही अटकलों पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस पर बात करना जल्दबाजी होगी। हालांकि उन्होंने इस ऑप्शन को पूरी तरह खारिज भी नहीं किया जा सकता।
अमेरिका और इजराइल के हमले में अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने मुजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया है।
03:23 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ईरान के 80% मिसाइल लॉन्चर तबाह
ट्रम्प के मुताबिक अमेरिकी सेना ने ईरान के करीब 80% मिसाइल लॉन्चर और ठिकानों को तबाह कर दिया है और अब ईरान के पास बहुत कम लॉन्चर बचे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने जो काम किया है, वह “बेहद शानदार” है।
ट्रम्प ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के ड्रोन बनाने वाले ठिकानों पर भी हमले किए हैं। उनका कहना है कि इन हमलों से ईरान की ड्रोन क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
ट्रम्प ने दावा किया कि इस कार्रवाई में ईरान की नौसेना को भी भारी नुकसान हुआ है। उनके मुताबिक 46 जहाज डुबो दिए गए हैं और अब वे समुद्र के नीचे पड़े हैं।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि जहाजों की क्वालिटी कैसी थी। जब उन्हें बताया गया कि वे बहुत अच्छे जहाज थे, तो उन्होंने पूछा कि उन्हें कब्जे में क्यों नहीं लिया गया। अधिकारियों ने जवाब दिया कि उन्हें डुबो देना ज्यादा सुरक्षित होता है।
03:23 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- जंग कब खत्म होगी ये हम तय करेंगे
ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि जंग कब खत्म होगी, यह फैसला अमेरिका नहीं बल्कि ईरान करेगा। IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी ने ट्रम्प के दावों को झूठ बताया। उन्होंने कहा कि ट्रम्प अपनी हार छिपाने के लिए झूठी सैन्य सफलता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
नाएनी ने कहा कि अमेरिका का गोला-बारूद खत्म होने के करीब है, इसलिए वह युद्ध से निकलने का रास्ता तलाश रहा है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि फारस की खाड़ी में अमेरिका के कई सैन्य ठिकाने नष्ट हो चुके हैं, लेकिन ट्रम्प यह बात अमेरिकी लोगों को नहीं बता रहे हैं।
नाएनी ने ट्रम्प के उस दावे को भी गलत बताया जिसमें कहा गया था कि ईरान की मिसाइल ताकत कमजोर हो गई है। उनका कहना है कि ईरान अब पहले से ज्यादा और ज्यादा ताकतवर मिसाइलें दाग रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि फिलहाल ईरान इस इलाके से हमलावर देशों और उनके साथियों को एक बूंद तेल भी बाहर नहीं जाने देगा। तेल और गैस की कीमतों को कंट्रोल करने की कोशिशें ज्यादा समय तक काम नहीं करेंगी।
02:41 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
5 ईरानी महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ने शरण दी
एशियन कप से बाहर होने के बाद ईरान की महिला फुटबॉल टीम की पांच खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ने मानवीय वीजा देकर अपने देश में रहने की इजाजत दे दी है। ऑस्ट्रेलिया के इमिग्रेशन मंत्री टोनी बर्क ने बताया कि इन खिलाड़ियों को पुलिस ने सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया है।
जिन खिलाड़ियों को वीजा मिला है उनके नाम फतेमेह पसंदिदेह, जहरा घनबारी, जहरा सरबली, अतेफे रमजानजादेह और मोना हमौदी हैं। सरकार ने कहा है कि अगर बाकी खिलाड़ी भी चाहें तो वे भी ऑस्ट्रेलिया में रह सकती हैं।
दरअसल, पिछले हफ्ते दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच से पहले ईरान की टीम ने अपना राष्ट्रगान नहीं गाया था। इसके बाद ईरान में कुछ लोगों ने टीम की आलोचना की और उन्हें सख्त सजा देने की मांग भी की। इसी वजह से खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।
रविवार को गोल्ड कोस्ट स्टेडियम के बाहर सैकड़ों लोगों ने टीम के समर्थन में “सेव अवर गर्ल्स” के नारे लगाए और खिलाड़ियों को सुरक्षित रखने की मांग की।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भी पुष्टि की कि इन पांच खिलाड़ियों को मानवीय वीजा दे दिया गया है। इस वीजा के तहत वे ऑस्ट्रेलिया में रह सकती हैं, काम कर सकती हैं और पढ़ाई भी कर सकती हैं।
इसी मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी कहा था कि अगर जरूरत पड़े तो अमेरिका भी इन खिलाड़ियों को शरण देने के लिए तैयार है।

ऑस्ट्रेलिया के इमिग्रेशन मंत्री टोनी बर्क के साथ ईरानी महिला फुटबॉल खिलाड़ी।
02:18 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान जंग पर ट्रम्प के बयान से कच्चे तेल की कीमत गिरी
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार को कहा था कि ईरान जंग बहुत जल्द खत्म हो सकती है। उनके इस बयान का ग्लोबल मार्केट पर पॉजिटिव असर पड़ा है। मंगलवार सुबह एशिया में कारोबार शुरू होते ही तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत करीब 8.5% गिरकर 92.50 डॉलर प्रति बैरल हो गई। वहीं अमेरिका में ट्रेड होने वाला तेल भी करीब 9% गिरकर 88.60 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
हालांकि गिरावट के बाद भी तेल की कीमतें अभी युद्ध शुरू होने से पहले के मुकाबले लगभग 30% ज्यादा हैं।
तेल सस्ता होने से एशिया के शेयर बाजारों को भी फायदा मिला। जापान का Nikkei 225 इंडेक्स करीब 2.8% बढ़ गया, जबकि दक्षिण कोरिया के Kospi में 5% से ज्यादा की तेजी देखी गई।
दरअसल, एशिया के कई देश खाड़ी देशों से बड़ी मात्रा में तेल खरीदते हैं। इसलिए जब तेल महंगा होता है तो इन देशों की अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार पर दबाव बढ़ जाता है। अब कीमतें घटने से बाजार को थोड़ी राहत मिली है।
02:01 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- हम पहले हमला नहीं करते तो ईरान करता
ट्रम्प ने दावा किया कि अगर अमेरिका पहले हमला नहीं करता, तो ईरान एक हफ्ते के भीतर अमेरिका पर हमला कर सकता था। उनके मुताबिक ईरान के पास बड़ी संख्या में मिसाइलें थीं और वह अमेरिका, इजराइल और पूरे मध्य-पूर्व पर बड़ा हमला करने की तैयारी में था।
उन्होंने कहा कि अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होता, तो वह इजराइल पर उसका इस्तेमाल कर सकता था।
01:44 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में 83 बच्चों की मौत, 254 घायल
संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूनीसेफ के मुताबिक, लेबनान में अब तक कम से कम 83 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 254 बच्चे घायल हुए हैं।
यूनीसेफ ने कहा कि क्षेत्र में जारी सैन्य संघर्ष का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है, जिनकी जान, सुरक्षा और बुनियादी जरूरतें गंभीर खतरे में हैं।
संस्था ने सभी पक्षों से अपील की है कि बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा तय की जाए और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन किया जाए।
यूनीसेफ ने यह भी चेतावनी दी कि अगर हिंसा जारी रही तो बच्चों की मौत और घायल होने की संख्या और बढ़ सकती है, जंग की वजह से बड़ी संख्या में बच्चे पहले ही मानसिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
01:43 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
मिसाइल हमले पर तुर्किये ने ईरानी राजदूत को तलब किया
तुर्किये ने ईरान के राजदूत मोहम्मद हसन हबीबोल्लाहजाद को तलब किया है, क्योंकि ईरान से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल तुर्किये के एयर स्पेस में पहुंच गई थी, जिसे नाटो के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया था।
मिसाइल के मलबे के कुछ टुकड़े तुर्किये के पूर्वी शहर गाजियांतेप के एक खाली मैदान में गिरे, हालांकि इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
01:39 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- जंग खत्म होते ही दुनिया ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी
राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रही कार्रवाई में अमेरिका को कई मायनों में जीत मिल चुकी है, लेकिन अभी पूरी जीत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अब पहले से ज्यादा मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा और आखिरी जीत हासिल करके इस खतरे को हमेशा के लिए खत्म करेगा।
रिपब्लिकन नेताओं की बैठक में ट्रम्प ने कहा कि जैसे ही यह मिलिट्री ऑपरेशन खत्म होगा, दुनिया पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह ऑपरेशन बहुत जल्दी खत्म हो सकता है।
01:37 AM10 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
हिजबुल्लाह बोला- हर कीमत पर इजराइल के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे
लेबनान के संगठन हिजबुल्लाह के सांसद दल के प्रमुख मोहम्मद राद ने कहा है कि सम्मान और गरिमा बचाने के लिए उनके पास बदला लेने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है।
हिजबुल्लाह के टीवी चैनल अल-मनार टीवी पर दिए बयान में राद ने कहा कि उनका संगठन जो भी कार्रवाई कर रहा है, वह अपनी कब्जाई गई जमीन को दुश्मन से वापस लेने के लिए है।
उन्होंने साफ कहा कि हिजबुल्लाह किसी भी कीमत पर इजराइल के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
