आईआईटी कानपुर में 'कलासंगम' का आयोजन:एक ही छत के नीचे दिखीं मधुबनी, वर्ली और पिचवई समेत कई लोक कलाएं
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में बुधवार दोपहर 3 बजे विमेन एसोसिएशन की ओर से पारंपरिक लोक कला प्रदर्शनी ‘कलासंगम’ का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों की लोक कला शैलियों को कैनवास पर उकेरकर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया। इसमें आईआईटी कैंपस की महिलाओं, उनके परिवारों और…