रक्षाबंधन पर 89 लाख यात्रियों ने की मुफ्त बस यात्रा:पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा, 10.68 लाख ज्यादा यात्री ने किया सफ़र, सरकार ने खर्च किए 107 करोड़ रुपये
रक्षाबंधन के मौके पर योगी सरकार की ओर से महिलाओं और उनके सहयात्रियों को दी गई निशुल्क बस यात्रा का इस बार प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर लाभ मिला। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के आंकड़ों के मुताबिक, 27 से 29 अगस्त 2026 के बीच 88,94,730 यात्रियों ने मुफ्त बस सेवा का लाभ…