सीएम कार्यक्रम से पहले गुलाबी गैंग अध्यक्ष हाउस अरेस्ट:फतेहपुर में सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष भी हिरासत में, जनसमस्याओं पर ज्ञापन देने की थी तैयारी
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले शनिवार को जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई संगठनों के पदाधिकारियों को उनके आवासों पर ही रोक दिया। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल और समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सुशील यादव सहित किसान संगठनों से जुड़े…