कासगंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता 80% झुलसी:हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर भेजा गया, पुलिस ने दर्ज किए बयान
कासगंज जनपद के सोरों थाना क्षेत्र के नौरथा गांव में 20 वर्षीय एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में कासगंज के जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। विवाहिता करीब 80 प्रतिशत जल चुकी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।…