SI भर्ती को चुनौती देने वाली 22 याचिकाएं खारिज:हाईकोर्ट ने नियुक्ति पर रोक लगाई थी, अब चयन प्रक्रिया का रास्ता साफ
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता ने श्याम सुंदर व 2 अन्य सहित कुल 22 याचिकाओं पर एक साथ फैसला सुनाया।इससे पहले सुनवाई कर…