श्रावस्ती में मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला:पुलिस जांच में जुटी, मृतक नशे का आदी था, परिवार में सात बच्चे
श्रावस्ती जनपद के कल्याणपुर स्थित दहौरा गांव में बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। यहां 42 वर्षीय हीरालाल का शव उसके घर के पास जामुन के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों और ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद तत्काल…