कानपुर में 3km लंबी कलश यात्रा निकली:श्री शिव महापुराण कथा से पहले हजारों श्रद्धालु उमड़े, हर-हर महादेव के लगते रहे जयकारे
कानपुर में मंगलवार शाम श्री शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पहले एक कलश यात्रा निकाली गई। शाम 6 बजे शुरू हुई यह यात्रा करीब 3 किलोमीटर लंबी थी। बारिश और बादलों के बावजूद हजारों शिवभक्त इसमें शामिल हुए। सिर पर कलश लिए महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर यात्रा में आगे बढ़े।…