सहारनपुर में ट्रेडिंग के नाम पर 7 लाख की ठगी:पीड़ित बोला–फर्म में 5% मासिक रिटर्न का झांसा देकर निवेश कराया, पैसा मांगने पर धमकी, 3 पर FIR

सहारनपुर में सदर बाजार क्षेत्र के एक युवक से ट्रेडिंग फर्म में निवेश के नाम पर सात लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ बुधवार की देर रात 11 बजे मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित की…

Read More

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट:सहारनपुर में दो लाख रुपए और ऑल्टो कार की मांग, पति समेत सात पर FIR

सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार सुबह 7 बजे तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शायरा, पत्नी कुरबान, निवासी मोहल्ला जाकिर हुसैन, चिलकाना ने पुलिस को…

Read More

MSU के दीक्षांत में 22 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि:सहारनपुर में 96 स्वर्ण पदक होंगे प्रदान, तीन शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा, रिहर्सल आज

सहारनपुर में मां शाकम्भरी विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह सोमवार को सेठ गंगाप्रसाद माहेश्वरी जनमंच में आयोजित किया जाएगा। समारोह में स्नातक और परास्नातक के 22,315 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 14,733 छात्राएं और 7,582 छात्र शामिल हैं। इस बार भी छात्राओं की संख्या छात्रों से काफी अधिक रहेगी और कुल उपाधि प्राप्त…

Read More

सहारनपुर में एरोन का 17वां स्थापना दिवस:जरूरतमंद बेटियों को साइकिल, महिलाओं को सिलाई मशीन और बच्चों को स्कूल किट मिली

सहारनपुर में एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने गुरुवार शाम 8 बजे दिल्ली रोड स्थित होटल ओएसिस में अपना 17वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल, महिलाओं को सिलाई मशीन और गरीब बच्चों को स्कूल किट वितरित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और नगर विधायक…

Read More

कोर्ट के आदेश पर सिपाही समेत 6 पर FIR:सहारनपुर में महिला बोली–रेपिस्ट के परिवार ने पीटा, प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाई; सिपाही बोला- मेडिकल नहीं होने दूंगा

सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 39 वर्षीय महिला की शिकायत पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश के बाद गुरुवार सुबह मिर्जापुर थाने में तैनात एक सिपाही समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के आरोपी और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट…

Read More

शादी के नाम पर साइबर ठगी का भंडाफोड़:सहारनपुर में फर्जी वेबसाइट से लोगों को फंसाते थे, 1 गिरफ्तार; कॉल सेंटर से कंप्यूटर-मोबाइल बरामद

सहारनपुर में शादी के रिश्ते कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का सदर बाजार थाना और साइबर क्राइम थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंकिंग दस्तावेज समेत बड़ी मात्रा में…

Read More

सहारनपुर में 82 मतदान केंद्रों में बदलाव का प्रस्ताव:राजनीतिक दलों से मांगी आपत्तियां, 18 जुलाई तक बनेगी अंतिम सूची

सहारनपुर में आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत जिले में मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने मंगलवार शाम राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नई प्रस्तावित मतदान स्थल सूची पर चर्चा की। बैठक में 82 मतदान केंद्रों में बदलाव के प्रस्तावों की…

Read More

सहारनपुर नगर निगम जनसुनवाई में छह शिकायतें मिली:2 का मौके पर निपटारा, स्ट्रीट लाइट मरम्मत और वार्डों की सफाई का आदेश दिया

सहारनपुर नगर निगम में मंगलवार को जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि स्ट्रीट लाइट और अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने सभी शिकायतों की सुनवाई की और…

Read More

सहारनपुर में रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या:अस्पताल में तोड़ा दम, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपी की तलाश में दबिश

सहारनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात करीब 12 बजे मामूली कहासुनी ने खूनी वारदात का रूप ले लिया। जोगियान पुल स्थित एसबीआई बैंक के सामने रिक्शा चालक की उसकी ही सवारी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार…

Read More

सहारनपुर में पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मारी…मौत:सिर सड़क से टकराने पर मौके पर तोड़ा दम, बाग में मजदूरी करता था युवक

सहारनपुर के तीतरों थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि टक्कर लगते ही युवक सड़क पर जा गिरा और उसका सिर सड़क से टकरा गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद…

Read More