गोंडा में सफाईकर्मी निलंबित, दस्तावेजों में मिलीं 3 जन्मतिथि:विभागीय जांच के आदेश, जन्म तिथि में हेराफेरी कर नौकरी हासिल करने का आरोप
गोंडा जिले में शैक्षणिक दस्तावेजों में जन्मतिथि की हेराफेरी के आरोप में एक सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन ने आज शनिवार 4 जुलाई को देर शाम 6 बजे सफाईकर्मी राम भवन तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए।…