गाजियाबाद में नेशनल खिलाड़ी की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत:2 दिन पहले रस्सी कूद में गोल्ड जीता; बालकनी में कपड़े लेने गई थी
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में शुक्रवार रात 14 साल की छात्रा प्राची राजपूत की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। प्राची डीडीपीएस संजय नगर में कक्षा 9 में पढ़ती थी। दो दिन पहले ही उसने महाराष्ट्र के शिरडी में हुई सीबीएसई नेशनल रस्सी कूद प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। घटना राजनगर रेजीडेंसी सोसायटी…