रेलवे ट्रैक पार करना पड़ा महंगा, 8 महीने में 1,070:प्रयागराज मंडल में सबसे ज्यादा कार्रवाई; पकड़े जाने पर 500 जुर्माना, 3 महीने की जेल भी
रेलवे ट्रैक पार करने की आदत अब लोगों को जेल पहुंचा सकती है। उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के प्रयागराज मंडल ने गैरकानूनी तरीके से पटरियां पार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। इस साल जनवरी से 31 अगस्त के बीच चलाए गए विशेष अभियान में कुल 1,070 लोगों को गिरफ्तार किया गया…