समसपुर में भागवत कथा:कृष्ण भक्ति और नैतिक मूल्यों का कथा वाचिका ने दिया संदेश
बिजनौर के नहटौर विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम समसपुर में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा पंडाल में पहुंचे स्थानीय विधायक ओमकुमार ने भगवान के श्रीचरणों में शीश नवाया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। व्यास पीठ से सुप्रसिद्ध कथा वाचिका किशोरी भावना ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया।…