फिरोजाबाद में एक महीने से सूखे नल, महिलाएं आक्रोशित:जल संकट को लेकर जलकल दफ्तर पहुंचीं, नगर निगम का विरोध
फिरोजाबाद के वार्ड नंबर 3 स्थित द्वारिकापुरी मोहल्ले में पिछले एक महीने से गहराए पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। नलों में पानी न आने से प्रभावित दर्जनों महिलाएं शनिवार को जलकल विभाग कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और तत्काल पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की।…