मिर्जापुर में फिर बढ़ी गंगा, गांव में घुसा पानी:12 घंटे में 19 सेमी चढ़ा जलस्तर, चेतावनी बिंदु से सिर्फ 74 सेमी नीचे नदी, अलर्ट
मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। गुरुवार 3 सितंबर की सुबह 8 बजे केंद्रीय जल आयोग के ओझला ब्रिज गेज पर नदी का जलस्तर 75.980 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 12 घंटे में पानी 19 सेंटीमीटर बढ़ा है। इस दौरान बढ़ोतरी की रफ्तार 1.583 सेंटीमीटर प्रति घंटे रही।…