सहारनपुर में अवैध खनन पर शिकंजा:बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले जा रहे 5 वाहन सीज, चार ट्रक और एक ट्रैक्टर शामिल
सहारनपुर में अवैध खनन रोकने के अभियान के तहत चिलकाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने पठेड़-टोडरपुर मार्ग पर बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले जा रहे पांच वाहनों को जब्त किया। इनमें चार ट्रक और एक ट्रैक्टर शामिल हैं। सभी वाहनों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है।…