टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में बदलाव की तैयारी:श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बाद फिजियो और डॉक्टर की भूमिका पर हो सकता है फैसला
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) खिलाड़ियों की लगातार बढ़ रही इंजरी को लेकर गंभीर हो गया है। बोर्ड जल्द ही टीम के मुख्य फिजियो कमलेश जैन के कामकाज का रिव्यू करेगा। कमलेश 2022 में नितिन पटेल की जगह भारतीय टीम के मुख्य फिजियो बने थे। हाल के महीनों में कई प्रमुख खिलाड़ी चोटिल हुए हैं।…