एक्सपायरी सीरप की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की दवाएं फेंकीं:कानपुर में दोबारा पहुंची टीम से भी बाढ़ प्रभावितों ने नहीं लीं दवाएं
कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित मायापुरम में बच्चों को एक्सपायरी सीरप बांटे जाने की सूचना से दहशत फैल गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस सूचना के बाद लोगों ने टीम से मिली दवाएं फेंक दीं। दोबारा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम से भी कई लोगों ने दवा लेने से इनकार कर दिया।…