बलरामपुर में कजरी तीज पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा:कल्पेश्वर महादेव समेत प्रमुख शिवालयों में हुआ जलाभिषेक, रास्तेभर गूंजते रहे भक्ति गीत
बलरामपुर में कजरी तीज के मौके पर सोमवार देर रात से ही कांवड़ यात्रा शुरू हो गई। राप्ती नदी से जल भरकर लाखों शिवभक्त करीब 17 किलोमीटर पैदल चलकर राजापुर-भरिया जंगल स्थित प्राचीन कल्पेश्वर महादेव (जंगली नाथ) मंदिर पहुंचे। पीले कपड़े पहने कांवड़ियों के ‘बोल बम’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से पूरा इलाका…