इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-15 में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन:बारिश के बीच एथलीटों का जोश रहा बरकरार, खेल मंत्री ने विजेताओं को किया सम्मानित
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-15 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान बारिश भी हुई, लेकिन खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश के बीच भी खिलाड़ी मैदान पर डटे रहे और अलग-अलग स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में देशभर से 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शॉटपुट, हाई जंप,…