लखनऊ के शिक्षक नवाचार से बच्चों को विज्ञान समझा रहे:इंस्पायर अवार्ड में मिलते हैं 10 हजार रुपए; मॉडल बनाकर दिखाएं अपनी कल्पना
लखनऊ के बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में विज्ञान शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह चौहान बच्चों को किताबों तक सीमित रखने के बजाय नवाचार के जरिए विज्ञान समझा रहे हैं। राज्य सरकार से पुरस्कृत शिक्षक चौहान विद्यालय में शिक्षण के दौरान अलग-अलग प्रयोग और मॉडल तैयार कराकर बच्चों की विज्ञान में रुचि बढ़ा रहे हैं। उनके प्रयासों…