कौशाम्बी में UPI पर 0.4% MDR शुल्क का विरोध:व्यापारियों ने PM और वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, बोले- शुल्क लगा तो बढ़ेगा महंगाई का बोझ
कौशाम्बी में UPI से भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) शुल्क के विरोध में गुरुवार शाम व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर जिला मुख्यालय मंझनपुर में व्यापारी जुटे। प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…