साहन की फिफ्टी से श्रीलंका-A मजबूत:दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन स्कोर-288/5; यश ठाकुर और सारांश जैन ने झटके 2-2 विकेट
भारत-A और श्रीलंका-A के बीच गॉल में खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन मेजबान टीम का पलड़ा भारी रहा। भारत-A के गेंदबाज ने 5 विकेट लिए, लेकिन श्रीलंका-A के कप्तान साहन अराच्चिगे ने नाबाद अर्धशतक जमाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका-A ने…