होर्मुज में जहाज पर मिसाइल हमला, 5 भारतीय सवार थे:फरवरी से अब तक होर्मुज के हमलों में 100 से ज्यादा भारतीय नाविक प्रभावित
होर्मुज स्ट्रेट में शुक्रवार को एक जहाज पर मिसाइल हमला हुआ। इस जहाज में 5 भारतीय सवार थे। ओमान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को बताया कि पांचों भारतीय नविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। ये नाविक कुवैत के झंडे वाले टैंकर एमटी काजिमाह III पर सवार थे। यह कच्चे तेल से भरा था…