रातभर में बदल गया गोरखपुर का सियासी समीकरण:भाजपा खेमे में हलचल तेज हुई; संजयन का नाम फाइनल होने से सपाई उत्साहित
गुरुवार की रात में गोरखपुर का सियासी समीकरण तेजी से बदला। शुक्रवार को दोपहर बाद जैसे ही यह सूचना बाहर आयी, भाजपाई खेमे में हड़कंप मच गया। सूचना थी एक दिन पहले शिक्षक एमएलसी के लिए निर्दल पर्चा दाखिल कर भावुक हो अपनी गाड़ी से भाजपा का झंडा उतारने वाले डा. संजयन त्रिपाठी को लेकर।…