गोआश्रय केंद्र के पास घायल किसान की मौत:अमेठी में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के दांदूपुर स्थित गोआश्रय केंद्र के पास रविवार शाम घायल मिले किसान राम दुलारे (60) की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। परिजनों ने उनकी हत्या का आरोप लगाया है। इन्हौना के बड़ानापुर गांव निवासी राम दुलारे को दो युवक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मौत की सूचना मिलते ही…