कन्नौज में पत्थर उतारते समय पलटा डंपर:डेढ़ घंटे जाम में फंसी एंबुलेंस और स्कूल बस, चालक सुरक्षित, प्रेशर पाइप की पिन टूटी
कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में फर्रुखाबाद सीमा से सटे रामाश्रम के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सड़क निर्माण के लिए पत्थर उतारते समय एक डंपर अचानक सड़क पर पलट गया। हादसे में डंपर में भरे पत्थर सड़क पर फैल गए, जिससे कन्नौज-फर्रुखाबाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। हालांकि चालक सुरक्षित बच…