युवाओं में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा:धूम्रपान, तनाव और जंक फूड से बढ़ रहा दिल का रोग, सहारनपुर के विशेषज्ञ ने चेताया
सहारनपुर में वर्ल्ड हार्ट डे पर वरिष्ठ फिजिशियन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव मिगलानी ने मंगलवार दोपहर दो बजे लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण हार्ट अटैक का खतरा लगातार बढ़ रहा है। शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है।…