हरदोई में युवक की ट्रेन से गिरकर मौत:रक्षाबंधन पर पत्नी को लखनऊ छोड़कर दिल्ली लौट रहा था, तीसरे दिन शिनाख्त
हरदोई में रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर अपनी ससुराल से दिल्ली लौट रहे एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा हरदोई रेलवे स्टेशन पर हुआ। युवक की पहचान तीन दिन बाद पोस्टमार्टम हाउस में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे हुई। परिजन शव देखकर बिलख पड़े। दिल्ली के सरिता विहार (मदनपुर खादर) में…