सकलडीहा में किसान महासभा ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन:भाकपा माले ने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए रखीं मांगें, आंदोलन की चेतावनी
चंदौली के सकलडीहा में भाकपा माले और अखिल भारतीय किसान महासभा ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर सात सूत्रीय मांगें रखीं। एसडीएम की गैर मौजूदगी में यह ज्ञापन तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह को दिया गया। संगठनों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।…