NHM के संविदा कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण की मांग:CMO कार्यालय में प्रदर्शन; 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर CMO कार्यालय में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने डिप्टी सीएम एवं चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर 12 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी…