बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में 4 पशु चोर गिरफ्तार:एक को लगी गोली, चोरी का भैंसा बरामद; कई जिलों में दर्ज हैं हत्या-लूट के मुकदमे
बुलंदशहर की बीबीनगर पुलिस ने वाहन व पशु चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुरुवार रात पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, मोटरसाइकिल, पिकअप वाहन और चोरी का एक भैंसा बरामद…