ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा,5 की मौत:बिहारः बेतिया में बच्चे की छठी पर था प्रोग्राम, मृतकों में पिता भी, आक्रोशितों ने की तोड़फोड़
बेतिया में हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। लौरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बस सड़क किनारे चल रहे ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम में जा घुसी। वहां मौजूद लोगों को रौंद दिया। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग पर पराउ टोला बनकटवा के पास हुई।…