आगरा के एसएन में हुआ क्रिटिकल ब्रेन ऑपरेशन:दिमाग में नसों की गड़बड़ी से हो चुकी है ब्लीडिंग, पड़ते थे दौरे
ब्रेन में रक्तस्राव के बाद शरीर के एक तरफ कमजोरी और दौरे से जूझ रहे 19 वर्षीय युवक का एसएन मेडिकल कॉलेज में सफल उपचार किया गया। जांच में युवक के दिमाग के दाहिने हिस्से में एवीएम (आर्टेरियोवेनस मालफॉर्मेशन) की समस्या मिली थी। डॉक्टरों ने रक्त वाहिकाओं के रास्ते विशेष तकनीक से इसका उपचार किया।…