जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया:राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुरक्षा जांची
बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत किया गया। जिलाधिकारी ने जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के गोदामों का जायजा लिया। इनमें बेल्थरारोड (अ.जा.), रसड़ा, सिकन्दरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया विधानसभा क्षेत्र शामिल…