अयोध्या में तूफान-बारिश और ओलावृष्टि से तबाही:70 किमी की रफ्तार से चली आंधी, पेड़-खंभे उखड़े, प्रयागराज हाईवे पर यातायात प्रभावित; बीकापुर में दीवार गिरी, 5 घायल
अयोध्या जिले में सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। तेज गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने कई इलाकों में तबाही मचा दी। पेड़ और बिजली के खंभे उखड़कर सड़कों पर गिर गए। कई जगह टीनशेड उड़ गए। इससे प्रयागराज हाईवे समेत…