फर्जी NEFT स्लिप से ठगी करने वाला गिरफ्तार:व्यापारियों को नकली पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर लाखों की धोखाधड़ी, दिल्ली-गाजियाबाद में भी वारदात
मुजफ्फरनगर में साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी NEFT स्लिप के जरिए व्यापारियों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी व्यापारियों को नकली पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर सामान लेकर फरार हो जाता था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब अंसारी रोड के इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी नवाज़ आलम ने शिकायत दर्ज कराई।…