मथुरा में सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस घेरा:अपने नेता पर दर्ज मुकदमे को झूठा बताया, निष्पक्ष जांच की मांग
मथुरा में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए सपा नेता अनिल अग्रवाल के खिलाफ हाल ही में दर्ज मुकदमे को झूठा बताया। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।…